वायुसेना में राफेल का शामिल होना एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
वायुसेना के बड़े में राफेल के शामिल होने के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “वायुसेना में राफेल का शामिल होना एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। राफेल का भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच के प्रगाढ़ संबंधों को भी दर्शाता है। भारत और फ्रांस लंबे समय से आर्थिक,सांस्कृतिक, राजनीतिक,रणनीतिक साझेदार रहे हैं।”
भारतीय वायुसेना के बेड़े में आधिकारिक रूप से राफेल शामिल हो गया है। इस मौके पर अंबाला वायुसेना स्टेशन पर राफेल विमान ने उड़ान भरा। पाचों राफेल विमानों के भारतीय वायुसेना मेंशामिल होने के कार्यक्रम में वाटर कैनन सेल्यूट दिया गया।
हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन पर राफेल विमानों के भारतीय वायुसेना में शामिल होने के कार्यक्रम में सर्व धर्म पूजा
हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन पर राफेल विमानों के भारतीय वायुसेना में शामिल होने के कार्यक्रम में सर्व धर्म पूजा में मौजूद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले।