12 April, Tuesday tarot rashifal in hindi, mangalwar ka rashifal, people of Gemini, Pisces horoscope in hindi, mangalwar ka rashifal | 12 अप्रैल को मिथुन राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें, मीन राशि के लोगों को परिवार की मदद मिलेगी

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram
Share on skype
Share on pinterest
Share on email
Share on print

[ad_1]

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • 12 April, Tuesday Tarot Rashifal In Hindi, Mangalwar Ka Rashifal, People Of Gemini, Pisces Horoscope In Hindi, Mangalwar Ka Rashifal

13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार, 12 अप्रैल को मेष राशि के लोग बदलाव को सकारात्मकता के साथ अपनाएं। मिथुन राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ेंगे तो शांति मिल सकती है। मीन राशि के लोगों को सुख-शांति पाने के लिए परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करनी होगी। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – THE HIGH PRIESTESS

जीवन में जो बदलाव हो रहा है, उसका सामना करने की कोशिश करें। जो कठिनाइयां आ रही हैं, उन्हें दूर कर पाना आपके लिए संभव है। अपने काम के लिए गंभीरता बनाए रखें। खुद की गलतियां नजर आएंगी।

करियर : योजना पर काम शुरू करना होगा। लोगों के साथ की बेकार की चर्चा न करें।

लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय लेने से पहले व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को निभाने की जरूरत होगी।

हेल्थ : गले की खराश तकलीफ दायक हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 4

वृषभ – THE DEVIL

जिम्मेदारियों की वजह से मानसिक थकान हो सकती है। अपनी अपेक्षाओं को पूरा करते समय जिम्मेदारियों को भी निभाने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित बनाई गई हर एक योजना पर ठीक से ध्यान देने की कोशिश करें।

करियर : काम संबंधित मार्केटिंग बढ़ाने की जरूरत है।

लव : पार्टनर्स अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाएंगे।

हेल्थ : पेट की जलन बढ़ सकती है, खान-पान पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

मिथुन – NINE OF SWORDS

पुरानी बातों में उलझे रहने से मानसिक तनाव हो सकता है। जिन बातों की वजह से पछतावा होता है, वही बातें फिर से दोहराई न जाए, इस बात का ध्यान रखें। सेहत में आ रहें उतार-चढ़ाव की वजह चिड़चिड़ापन और चिंता महसूस हो सकती है। परिवार के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें।

करियर : जो स्किल्स अपने प्राप्त किए हैं, उनका उपयोग करें।

लव : रिलेशनशिप में नकारात्मकता हावी न होने दें।

हेल्थ : अपच की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

कर्क – KNIGHT OF PENTACLES

अगर आप कोई बात ठान लेते हैं तो उसे पूरा करने की कोशिश भी करें। छोटी-मोटी तकलीफ से डरे नहीं। लोगों की आपके बारे में क्या राय बन रही है और किस प्रकार के विचार आपके लिए लोग रखते हैं, फिलहाल ये इस बात पर ध्यान न दें।

करियर : उत्साह कम होता हुआ नजर आएगा। काम में की गई लापरवाही आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है।

लव : अपने जनसंपर्क को बढ़ाने की कोशिश करें। आपका पार्टनर आपको परिचय के से ही प्राप्त होगा।

हेल्थ : पैर पर सूजन हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

सिंह – PAGE OF CUPS

दिन की शुरुआत में नकारात्मक महसूस हो सकता है। परिस्थिति में अचानक से बदलाव आ सकता है। करीबी व्यक्ति से खुशखबरी प्राप्त होगी, जिससे उत्साह बढ़ेगा। पुरानी किसी तकलीफ को दूर करने के लिए आपको नए मार्ग भी अचानक से प्राप्त हो सकते हैं।

करियर : व्यापारी वर्ग को बड़ा फायदा प्राप्त हो सकता है। काम के बारे में आलस बिल्कुल न करें।

लव : पार्टनर के द्वारा दिए गए सुझाव पर ध्यान दें।

हेल्थ : बदलते वातावरण का असर सेहत पर हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

कन्या – TEMPERANCE

परिवार और व्यक्तिगत जिम्मेदारियां दोनों के बारे में सोच-विचार करते हुए संतुलन बनाएं। हर एक बात मन के अनुसार होने के बाद भी थोड़ी निराशा हो सकती है। अपेक्षा के अनुसार सफलता नहीं मिलेगी। परिस्थिति की सकारात्मक बातों पर ध्यान दें।

करियर : अपनी मेहनत से बड़ा प्रोजेक्ट पूरा कर पाएंगे। इस कारण प्रशंसा प्राप्त हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ होने की आशंका बन रही है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

तुला – FIVE OF WANDS

अपने विचारों की वजह से दूसरों को तकलीफ न हो, इस बात का खास ध्यान रखें। जितनी दुविधा आपको महसूस हो रही है, उतना अधिक समय निर्णय तक पहुंचने में लग सकता है। किसी बात में आपका विरोध किया जा सकता है।

करियर : काम की जगह के लोगों के साथ विवाद हो सकते हैं।

लव : व्यक्तिगत जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव का असर रिलेशनशिप पर हो सकता है।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी और चक्कर जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 6

वृश्चिक – DEATH

यात्रा या विदेश से संबंधित योजना में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। काम से संबंधित भागदौड़ बढ़ सकती है। इस कारण व्यक्तिगत जीवन और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभा पाना कठिन होगा। परिवार के किसी व्यक्ति का साथ प्राप्त करने की कोशिश करें।

करियर : काम की जगह आ रहे बदलाव की वजह से थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन आपका काम अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ता जाएगा।

लव : पार्टनर का साथ देते समय आप किसी भी प्रकार की समस्या में न उलझें। इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : शरीर की बढ़ती गर्मी तकलीफ का कारण हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

धनु – TWO OF CUPS

परिवार के लोगों का साथ मिलना आपके लिए जरूरी है। दिल में जो बातें आपने दबा रखी हैं, उनका जिक्र खुलकर करने की जरूरत है। जीवन साथी और परिवार के अन्य लोग मदद कर पाएंगे। पैसों से संबंधित तकलीफ का सामना अकेले करने की आवश्यकता नहीं है; किसी न किसी व्यक्ति का साथ आपको मिलता रहेगा।

करियर : इन लोगों को अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभानी होंगी, वर्ना लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है।

लव : पार्टनर अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने की कोशिश कर रहे हैं, जितना हो सके उतना उनका साथ देते रहें।

हेल्थ : सिर में भारीपन महसूस होगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

मकर – STRENGTH

परिस्थिति आपके लिए कठिन है, लेकिन इच्छा शक्ति प्रबल रखेंगे तो इसका मार्ग भी प्राप्त हो सकता है। बड़ी समस्या को छोटे हिस्सों में बांट कर काम करने की कोशिश करें। अन्य लोगों पर बन रही निर्भरता को कम करना आपके लिए आवश्यक होगा।

करियर : अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन कारगर हो सकता है। करियर की शुरुआत नए सिरे से कर पाना संभव होगा।

लव : पार्टनर को मानसिक रूप से आपके सहयोग की अपेक्षा होगी।

हेल्थ : पेट से संबंधित बीमारी को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 9

कुंभ – TWO OF SWORDS

लोगों का आपके लिए व्यवहार बदल सकता है। इस कारण आपके निर्णय में बदलाव कर पाएंगे। किसी भी प्रकार का निर्णय लेते समय इसके परिणाम को बेहतर बनाने की योजना जरूर बनाएं।

करियर : कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करने वालों को नया काम ढूंढने की आवश्यकता होगी।

लव : जितना महत्व आप रिलेशनशिप को दे रहे हैं, क्या उतना ही महत्व पार्टनर के द्वारा दिया जाता है, इस बात को समझना होगा।

हेल्थ : माइग्रेन की तकलीफ की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

मीन – TEN OF PENTACLES

परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। पुराने गिले-शिकवे को छोड़कर संबंधों को सुधारने की कोशिश करें। अपने अंदर उत्पन्न हो रही नकारात्मकता का असर पारिवारिक वातावरण पर न हो, इस बात का खास ध्यान रखना होगा।

करियर : काम से संबंधित तकलीफ को दूर करने के लिए जीवन में डिसिप्लिन बढ़ाना होगा।

लव : आपके द्वारा लिए गए निर्णय का असर पार्टनर पर भी होता है, ये बात ध्यान रखें।

हेल्थ : बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 5

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर

Mesh Sankranti 2022 Surya Ka Rashi Parivartan (Planetary Positions) 2022 | Sun Transit In Aries Impact On Zodiac Signs | Mesh Sankranti History, Significance its Importance | सूर्य करेगा उच्च राशि में प्रवेश; करीब सात घंटे का पुण्य काल, इसमें किए गए स्नान-दान से मिलेगा अक्षय पुण्य

[ad_1] Hindi News Jeevan mantra Dharm Mesh Sankranti 2022 Surya Ka Rashi Parivartan (Planetary Positions) 2022 | Sun Transit In Aries Impact On Zodiac Signs

Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (13th April 2022), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को मिलेंगे तरक्की के मौके, मकर राशि वालों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा

[ad_1] Hindi News Jeevan mantra Jyotish Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (13th April 2022), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus,

12 April, Tuesday tarot rashifal in hindi, mangalwar ka rashifal, people of Gemini, Pisces horoscope in hindi, mangalwar ka rashifal | 12 अप्रैल को मिथुन राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें, मीन राशि के लोगों को परिवार की मदद मिलेगी

[ad_1] Hindi News Jeevan mantra Jyotish 12 April, Tuesday Tarot Rashifal In Hindi, Mangalwar Ka Rashifal, People Of Gemini, Pisces Horoscope In Hindi, Mangalwar Ka

Rahu-Ketu zodiac change, inflation and accidents are likely to increase, there will be chances of sudden changes in jobs and business of many people. | महंगाई और दुर्घटनाएं बढ़ने की आशंका है, कई लोगों की जॉब और बिजनेस में अचानक बदलाव के योग बनेंगे

[ad_1] Hindi News Jeevan mantra Jyotish Rahu Ketu Zodiac Change, Inflation And Accidents Are Likely To Increase, There Will Be Chances Of Sudden Changes In

Tuesday and Ekadashi on 12 April, worship of Lord Vishnu as well as Hanuman on ekadashi, ekadashi puja vidhi | मंगलवार और एकादशी का योग 12 अप्रैल को, विष्णु जी के साथ ही हनुमान जी की पूजा का शुभ योग

[ad_1] 16 घंटे पहले कॉपी लिंक मंगलवार, 12 अप्रैल को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है, इसे कामदा एकादशी कहते हैं। कामदा एकादशी

Monday, 11 april tarot rashifal, somwar ka rashifal, Leo rashifal, Libra horoscope, aaj ka rashifal | 11 अप्रैल को सिंह राशि के लोग आलोचनाओं से निराश न हों, तुला राशि के लोग गुस्से में निर्णय लेने से बचें

[ad_1] 6 घंटे पहले कॉपी लिंक सोमवार, 11 अप्रैल को मेष राशि के लोग किसी पर सोच-समझकर ही भरोसा करें। सिंह राशि के लोग आलोचनाओं