- Hindi News
- National
- Asaduddin Owaisi BJP: Hyderabad Nagar Nigam Election Result 2020 Update | GHMC Hyderabad Latest News; Yogi Adityanath Asaduddin Owaisi
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भाजपा कर्नाटक के अलावा अब दक्षिण के अन्य राज्यों में भी पैठ बनाने जा रही है। खास बात यह है कि ये इलाके मुस्लिम बहुल और गैर हिंदी हैं। हम बात कर रहे हैं ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव नतीजों की। भाजपा यहां इतिहास बनाने की तरफ बढ़ रही है। रुझानों में अब तक उसे 84 सीटों पर बढ़त है। पिछले चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी रही सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्रवादी समिति (TRS) महज 30 सीटों पर आगे है।
हैदराबाद में गढ़ होने का दावा करने वाली असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) महज 17 सीटों पर आगे है। ओवैसी को पिछले चुनाव में 44 सीटें मिली थीं। कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। उसे पिछली बार भी 2 सीटें ही मिली थीं।

13 साल पहले ही GHMC का गठन हुआ था
इस बार 1 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। GHMC के 150 वार्डों पर 1,122 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव इस बार बेहद खास माने जा रहे हैं, क्योंकि भाजपा ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। 2007 में ही GHMC का गठन हुआ था।
अब तक GHMC के 2 चुनाव हुए
2016 की स्थिति
पार्टी | कितनी सीटें |
TRS | 99 |
AIMIM | 44 |
भाजपा | 4 |
कांग्रेस | 2 |
TDP | 1 |
कुल | 150 |
2009 की स्थिति
पार्टी | कितनी सीटें |
कांग्रेस | 52 |
TDP | 45 |
AIMIM | 43 |
भाजपा | 4 |
अन्य | 5 |
कुल | 149 |
इस बार शाह ने मोर्चा संभाला था
गृह मंत्री अमित शाह 29 नवंबर को हैदराबाद पहुंचे थे। वे चार मीनार पर स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर गए और सिकंदराबाद में रोड शो किया था। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर TRS सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा- चंद्रशेखर राव (KCR) जी से पूछना चाहता हूं कि आप ओवैसी की पार्टी से समझौता करते हैं, इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है। लोकतंत्र में किसी भी पार्टी से समझौता या गठबंधन किया जा सकता है। दिक्कत है कि आपने एक कमरे में ईलू-ईलू करके सीटें बांट लीं।

सिकंदराबाद में अमित शाह ने बस के ऊपर बने प्लेटफॉर्म पर चढ़कर रोड शो किया था।
ओवैसी की तरफ से अवैध रोहिंग्या मुस्लिमों के शहर में होने के सवाल पर शाह ने कहा था- जब मैं एक्शन लेता हूं, तो वे संसद में बवाल करते हैं। उनसे कहिए कि मुझे लिखकर दें कि रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को निकाला जाना है।
इस बार भी 50% वोटिंग नहीं हई
इस बार GHMC चुनाव में 46.55% वोटिंग हुई। 2009 के 42.04% तो 2016 के चुनाव में 45.29% लोगों ने ही वोट डाला। हालांकि पिछले 2 चुनाव से ज्यादा इस बार मतदान हुआ।
GHMC में 24 विधानसभा, 5 लोकसभा सीटें
GHMC देश के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है। यह नगर निगम 4 जिलों में है, जिनमें हैदराबाद, मेडचल-मलकाजगिरी, रंगारेड्डी और संगारेड्डी शामिल हैं। पूरे इलाके में 24 विधानसभा क्षेत्र हैं तो तेलंगाना की 5 लोकससभा सीटें आती हैं। यही वजह है कि GHMC चुनाव में KCR से लेकर भाजपा, कांग्रेस और ओवैसी तक की साख दांव पर लगी है।