- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: December 9 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुंबई6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 183 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंचा
- सेंसेक्स 282 अंक ऊपर 45,891 पर और निफ्टी 65 अंक ऊपर 13,458 पर खुला
बाजार में लगातार रिकॉर्ड तेजी जारी है। बुधवार को शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है। BSE सेंसेक्स 494.99 ऊपर 46,103.50 पर और निफ्टी 136.15 अंक ऊपर 13,529.10 पर बंद हुआ। क्लोजिंग के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह हाइएस्ट लेवल है। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 181.54 अंक ऊपर 45,608.51 पर और निफ्टी 37.20 अंक ऊपर 13,392.95 पर बंद हुआ था। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 46,164.10 और निफ्टी ने 13,548.90 के स्तर को टच किया। यह दोनों इंडेक्स का ऑलटाइम हाई लेवल है।
मंगलवार को सेंसेक्स लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है। इसके अलावा निफ्टी बैंक भी लगातार चौथे दिन बढ़त पर बंद हुआ। बाजार की बढ़त को IT और बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। निफ्टी IT इंडेक्स 186 अंक ऊपर 22,803 पर और निफ्टी बैंक इंडेक्स 447 अंकों की बढ़त के साथ 30,709 पर बंद हुआ है। बाजार में रिकॉर्ड तेजी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 182.92 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। हालांकि, यह कारोबार के दौरान 183 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था।
स्टॉक्स अपडेट
निफ्टी इंडेक्स में UPL का शेयर 4% ऊपर बंद हुआ है। एशियन पेंट्स और IOC के शेयरों में भी 3-3% से ज्यादा की बढ़त रही। कोटक बैंक और HDFC बैंक के शेयर भी 2-2% की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, हिंडाल्को और श्री सीमेंट के शेयर 1-1% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट और विप्रो के शेयरों में भी हल्की गिरावट रही। सुबह BSE सेंसेक्स 282.53 अंक ऊपर 45,891.04 पर और निफ्टी 65.15 अंक ऊपर 13,458.10 पर खुला था।
निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स
कंपनी | बंद भाव | गिरावट (%) |
UPL | 494.50 | 4.59 |
एशियन पेंट्स | 2,528.00 | 3.65 |
IOC | 94.05 | 3.29 |
कोटक बैंक | 1,882.60 | 2.66 |
HDFC बैंक | 1,408.50 | 2.34 |
निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स
कंपनी | बंद भाव | गिरावट (%) |
हिंडाल्को | 241.90 | 1.55 |
श्री सीमेंट | 24,428.05 | 1.44 |
अल्ट्राटेक सीमेंट | 5,166.00 | 0.99 |
विप्रो | 360.35 | 0.92 |
टाटा स्टील | 608.15 | 0.62 |
BSE पर करीब 56% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही
- BSE का मार्केट कैप 182.82 लाख करोड़ रुपए रहा।
- 3,147 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,768 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 1,202 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
- 273 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 47 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे।
- 446 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 186 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा।
बाजार में तेजी की प्रमुख वजह –
1. अमेरिका में वैक्सीन अप्रुवल – अमेरिका में ड्रग रेगुलेटर द्वारा जारी नए दस्तावेजों में फाइजर द्वारा निर्मित कोरोना वैक्सीन सुरक्षित कहा गया है। इससे अनुमान है कि जल्द ही वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रुवल मिल सकती है। इसके अलावा अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने मंगलवार को 916 बिलियन डॉलर के राहत पैकेज का प्रस्ताव पेश किया।
2. एशियाई बाजारों में तेजी – एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स और हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स में शानदार तेजी दर्ज की गई।
3. नो डील ब्रेक्जिट? – ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका तो जैसे हालात पहले थे, वैसे ही बने रहेंगे।
4. दिग्गज शेयरों में तेजी – घरेलू बाजार में दिग्गज शेयर जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, HDFC बैंक और इंफोसिस के शेयरों में शानदार बढ़त से बाजार की बढ़त को मजबूती मिली।
एशियाई बाजारों में खरीदारी
आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 350 अंक ऊपर 26,817 पर बंद हुआ है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 213 अंकों की बढ़त के साथ 26,518 पर बंद हुआ। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 38 अंकों की गिरावट के साथ 3,371 पर बंद हुआ है।
मंगलवार को बाजार में रिकॉर्ड तेजी
दिग्गज शेयरों में तेजी के चलते मंगलवार को सेंसेक्स 181.54 अंक ऊपर 45,608.51 पर और निफ्टी 37.20 अंक ऊपर 13,392.95 पर बंद हुआ था। क्लोजिंग के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह अबतक हाइएस्ट लेवल है। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 45,742.23 और निफ्टी ने 13,435.45 के स्तर को टच किया था। कल निफ्टी में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 3% और TCS का शेयर 2% की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा रिलायंस और विप्रो के शेयरों में भी 1-1% की बढ़त रही।
यूरोप के बाजारों में सुस्ती
कल यूरोपियन मार्केट में फ्लैट कारोबार दर्ज किया गया। फ्रांस का CAC इंडेक्स 12 अंक नीचे 5,560 पर बंद हुआ था। वहीं, जर्मनी का DAX इंडेक्स 7 अंक ऊपर 13,278 पर बंद हुआ था। इसके अलावा ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ 6,558 पर बंद हुआ था।
अमेरिकी बाजारों में खरीदारी
मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में हल्की तेजी देखने को मिली थी। डाउ जोंस इंडेक्स 0.35% की बढ़त के साथ 104.09 अंक ऊपर 30,173.90 पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स 0.28% ऊपर 3,702.25 पर बंद हुआ था। इसके अलावा नैस्डैक इंडेक्स भी 62.83 अंक ऊपर 12,582.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक ने कारोबार के दौरान 12,453 के हाइएस्ट लेवल को भी टच किया था।

क्लोजिंग बेल: BSE सेंसेक्स 494.99 ऊपर 46,103.50 पर और निफ्टी 136.15 अंक ऊपर 13,529.10 पर बंद हुआ।
03:23 PM BSE लार्ज कैप इंडेक्स में शामिल 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 10 के शेयरों में गिरावट है। इंडेक्स में वेदांता का शेयर 5% ऊपर कारोबार कर रहा है।

03:17 PM BSE में हैथवे केबल का शेयर 10% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

02:16 PM सेंसेक्स 542 ऊपर 46,150.51 पर और निफ्टी 154.80 अंक ऊपर 13,547.75 पर कारोबार कर रहा है।
02:14 PM निफ्टी इंडेक्स के टॉप गेनर स्टॉक्स; इंडेक्स में UPL और IOC के शेयरों में 3-3% की तेजी है। कोटक बैंक और HDFC बैंक के शेयरों में 2-2% की बढ़त है।

सोर्स – NSE
01:32 PM BSE सेंसेक्स 404.73 ऊपर 46,013.24 पर और निफ्टी 123.45 अंक ऊपर 13,516.40 पर कारोबार कर रहा है।
12:44 PM BSE सेंसेक्स 282.35 ऊपर 45,890.86 पर और निफ्टी 77.10 अंक ऊपर 13,470.05 पर कारोबार कर रहा है।
12:42 PM BSE में कलपतरू पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड का शेयर 7% नीचे कारोबार कर रहा है।

12:38 PM BSE ऑटो इंडेक्स में शामिल 15 में से 9 ऑटो कंपनियों के शेयरों में तेजी और छह के शेयरों में बिकवाली है। इंडेक्स में कमिंस इंडस्ट्री का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है।

11:51 AM BSE में गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया का शेयर 8% से ऊपर कारोबार कर रहा है।

10:25 AM BSE सेंसेक्स 336.31अंक ऊपर 45,944.82 पर और निफ्टी 99.15 अंक ऊपर 13,492.10 पर कारोबार कर रहा है।
09:55 AM BSE पावर इंडेक्स में शामिल 14 में से 11 पावर कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इसमें भेल का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। सीमंस और टाटा पावर के शेयरों में 2-2% की तेजी है। वहीं, अदाणी ग्रुप की तीन कंपनियों अदाणी ट्रांस मिशन, अदाणी ग्रीन और अदाणी पावर के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

09:51 AM BSE सेंसेक्स 275.58 अंक ऊपर 45,884.09 पर और निफ्टी 82.75 अंक ऊपर 13,475.70 पर कारोबार कर रहा है।
09:47 AM BSE में यस बैंक का शेयर 8% ऊपर कारोबार कर रहा है। ब्रिकवर्क रेटिंग एजेंसी द्वारा शेयर पर अपग्रेड की रेटिंग के बाद शेयर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर है। बीते एक महीने में अबतक शेयर 50% ऊपर चढ़ा है।

09:32 AM BSE में हटसन एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड के शेयर में 12% से ज्यादा की तेजी है।

09:31 AM BSE मेटल इंडेक्स में शामिल सभी 10 मेटल कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इंडेक्स में वेदांता का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:26 AM BSE सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल 30 में से 28 कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इसमें ONGC, ITC, TCS, इंफोसिस और HCL टेक के शेयरों में 1-1% की तेजी है। वहीं, मारुति और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोर्स – BSE
09:15 AM BSE सेंसेक्स 282.53 अंक ऊपर 45,891.04 पर और निफ्टी 65.15 अंक ऊपर 13,458.10 पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल
