[ad_1]
- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Change In The Movement Of Planets After Mars, Now On 8th Mercury Will Also Change Zodiac, Budhaditya Yoga Will Be Formed Again From 14th April
21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गुरुवार को मंगल का कुंभ राशि में प्रवेश हुआ। इसके बाद अब 8 तारीख को बुध का राशि परिवर्तन भी होगा। अब बुध मेष राशि में अकेला रहेगा। लेकिन 14 तारीख को सूर्य भी मेष राशि में आ जाएगा तो फिर से बुधादित्य शुभ योग बन जाएगा। इन ग्रहों की युति तरक्की और खुशी देने वाली रहेगी। जिससे नौकरी और बिजनेस में परेशान चल रहे लोगों को राहत मिलने लगेगी। तनाव दूर होगा और फायदे वाला समय भी रहेगा।
बुध के बाद 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन
इस सप्ताह शुक्रवार को बुध के राशि परिवर्तन के बाद अगले सप्ताह के पहले ही दिन राहु-केतु राशि बदलकर मेष और तुला में आ जाएंगे। फिर एक दिन बाद यानी 13 तारीख को बृहस्पति अपनी ही राशि में प्रवेश करेगा। फिर 14 अप्रैल को सूर्य अपनी उच्च राशि यानी मेष में आ जाएगा। इस तरह एक के बाद एक ग्रहों की चाल में बदलाव होने का शुभ-अशुभ असर देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर दिखेगा।
14 से बनेगा समृद्धि देने वाला बुधादित्य योग
ज्योतिषीयों का कहना है कि बुध के मेष राशि में प्रवेश के बाद 14 तारीख को सूर्य भी इस राशि में बुध के साथ आ जाएगा। जिससे बुधादित्य योग बनेगा। सूर्य, मेष राशि में उच्च के होते हैं। इसलिए इस शुभ योग का फल और बढ़ जाएगा। इसके प्रभाव से सुख में वृद्धि, सरकारी नौकरी के योग, तरक्की और सम्मान की प्राप्ति होती है, जबकि अशुभ प्रभाव से पिता-पुत्र में विवाद, बेरोजगारी, और तरक्की में रुकावट आती है।
नौ ग्रहों में राजकुमार हैं बुध
नवग्रहों में बुध ग्रह को राजकुमार कहा गया है। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि प्रदान करने वाला ग्रह भी माना गया है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति की भाषा और बोली मधुर होती है। व्यापार आदि में अच्छी सफलता प्राप्त होती है। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध ही हैं।
[ad_2]
Source link