- Hindi News
- Local
- Bihar
- Chhath Puja 2020, Patna Weather Update News : Forecast For Late Sunrise During Chhath Festival
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पटना29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गंगा और पुनपुन के तटवर्ती इलाकों में अधिक कोहरा रहेगा जिस वजह से सूर्य के दर्शन देर से होंगे।
- 20 नवंबर तक आसमान देर से साफ होगा, 21 नवंबर से ठंड बढ़ने का अनुमान
- झारखंड से सटे बिहार के जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है
सूर्य के महापर्व छठ पर भगवान भास्कर के दर्शन कुछ देर से होंगे। आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे ठंड भी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन में पटना में कोहरे के साथ ठंड बढ़ेगी। झारखंड से सटे बिहार के जिलों में बूंदाबादी हो सकती है। सर्दी का ज्यादा असर 21 नवंबर के बाद देखने को मिलेगा।
दो दिनों तक ठंड को लेकर सावधान रहें
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार और शनिवार को ज्यादा ठंड महसूस होगी। छठ व्रतियों को ऐसे मौसम में सावधान रहने की जरूरत है। इसमें थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। 21 नवंबर से तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। गंगा और पुनपुन नदी के तटवर्ती इलाकों में अधिक कोहरा देखने को मिलेगा। अन्य क्षेत्रों में धुंध छाई रहेगी।