Delhi weather forecast for today: आज सुबह से ही दिल्ली में बारिश का माहौल बना हुआ है। मॉनसून ने देश की राजधानी में दस्तक दे दी है। आने वाले समय में राजधानी में बारिश के कारण गर्मी से लंबे समय क राहत मिलने की उम्मीद है।
नई दिल्ली
दिल्ली में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। राजधानी के कई इलाकों में बुधवार सुबह बारिश हुई। मॉनसून की असली बारिश कल से आ सकती है। रीजनल वेदर फोरकास्टिंग सेंटर (RWFC) हेड डॉ कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, अगले तीन-चार घंटों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश होगी। तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आज और कल यानी गुरुवार को दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान अधिकतम पारा 35-37 के बीच रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में बारिश का ऐसा दौर शुरू होने की उम्मीद है कि गर्मी से लंबे समय तक राहत मिलेगी।मौसम विभाग के उप निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि अगले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी के, दिल्ली के और Punjab के कुछ और हिस्सों में बारिश होगी और 48 घंटों के बाद थोड़ा मानसून वीक हो सकता है।IMD के वेदर पोर्टल के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं मिनिमम टेम्प्रेचर 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। हवा की रफ्तार 7.5 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की उम्मीद है। दिल्ली में मॉनसून की एंटी के साथ ही हफ्ते भर तक बारिश होने की संभावना है। राजधानी की हवा ‘संतोषजनक है।’