- Hindi News
- Jeevan mantra
- Dharm
- Hindu Calendar 29 March To 4 April 2021 Panchang: March Last And April First Week Holiday Festivals Vrat Upavas Teej Tyohar Parva Astrological Events Important Days
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- इस हफ्ते खरीदारी और नए काम की शुरुआत के लिए 2 दिन, अप्रैल का पहला दिन प्रॉपर्टी और व्हीकल खरीदी के लिए विशेष शुभ
29 मार्च से 4 अप्रैल तक व्रत और पर्व वाले 3 दिन रहेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत हिंदू कैलेंडर के पहले महीने यानी चैत्र मास के कृष्णपक्ष के साथ हो रही है। इस हफ्ते भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी व्रत रहेगा। इनके अलावा कोई बड़ा पर्व इन दिनों में नहीं रहेगा। देश के कुछ हिस्सों में सप्तमी और कुछ जगह अष्टमी पर शीतला देवी की पूजा के साथ बसोड़ा यानी ठंडा खाना खाया जाता है। इसलिए ज्यादातर जगहों पर दोनों दिन देवी शीतला की पूजा की पंरपरा भी है। ज्योतिषीय नजरिये से देखा जाए तो इस सप्ताह किसी ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं होगा। खरीदारी के लिए भी इन दिनों में सिर्फ 2 ही मुहूर्त है। इनमें अप्रैल के पहले दिन व्हीकल और प्रॉपर्टी खरीदी के लिए विशेष शुभ मुहूर्त है। साथ ही इस दिन हर तरह की खरीदारी और नए कामों की शुरुआत की जा सकती है। वहीं, सप्ताह के आखिरी में एक रवियोग बन रहा है।
तारीख और वार | तिथियां | व्रत-त्योहार |
29 मार्च, सोमवार | चैत्र कृष्णपक्ष, प्रतिपदा | |
30 मार्च, मंगलवार | चैत्र कृष्णपक्ष, द्वितिया | |
31 मार्च, बुधवार | चैत्र कृष्णपक्ष, तृतीया एवं चतुर्थी | भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत |
1 अप्रैल, गुरुवार | चैत्र कृष्णपक्ष, पंचमी | |
2 अप्रैल, शुक्रवार | चैत्र कृष्णपक्ष, षष्ठी | |
3 अप्रैल, शनिवार | चैत्र कृष्णपक्ष, सप्तमी | शीतला सप्तमी |
4 अप्रैल, रविवार | चैत्र कृष्णपक्ष, अष्टमी | शीतला अष्टमी |
ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह
1 अप्रैल, गुरुवार – सर्वार्थसिद्धि योग, वाहन खरीदी और संपत्ति खरीदारी का विशेष मुहूर्त
3 अप्रैल, शनिवार – रवियोग (हर तरह की खरीदारी का मुहूर्त)