[ad_1]
- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Hindu Calendar 7 To 13 March 2022 Panchang: March 2nd Week Holiday Festivals Vrat Upavas Teej Tyohar Parva Astrological Events Important Days
19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

7 से 13 मार्च के बीच कोई व्रत या त्योहार नहीं रहेगा। इस हफ्ते की शुरुआत फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी से हो रही है। वहीं, आखिरी दिन दशमी तिथि रहेगी। फाल्गुन मास होने से इन दिनों भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा करने का विधान ग्रंथों में बताया गया है। इसी बीच 10 तारीख से होलाष्टक शुरू हो जाएगा। इस कारण होली तक कोई शुभ काम नहीं किया जा सकेगा। इन दिनों में नए कामों की शुरुआत की भी मनाही होती है। लेकिन खरीदारी, लेन-देन और निवेश किया जा सकता है।
ज्योतिष नजरिये से ये सप्ताह खास रहेगा। इसमें व्हीकल खरीदी के लिए दो और रियल एस्टेट में निवेश के लिए भी दो दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे। जिनमें 2 सर्वार्थसिद्धि और 4 रवियोग रहेंगे। इन दिनों अन्य तरह की खरीदारी भी की जा सकेगी। इस सप्ताह कोई ग्रह राशि नहीं बदल रहा है।
7 से 13 मार्च तक का पंचांग
7 मार्च, सोमवार – फाल्गुन शुक्ल पक्ष, पंचमी
8 मार्च, मंगलवार – फाल्गुन शुक्ल पक्ष, षष्ठी
9 मार्च, बुधवार – फाल्गुन शुक्ल पक्ष, सप्तमी
10 मार्च, गुरुवार – फाल्गुन शुक्ल पक्ष, अष्टमी
11 मार्च, शुक्रवार – फाल्गुन शुक्ल पक्ष, नवमी
12 मार्च, शनिवार – फाल्गुन शुक्ल पक्ष, नवमी वृद्धि और दशमी
13 मार्च, रविवार – फाल्गुन शुक्ल पक्ष, दशमी
ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह
8 मार्च, मंगलवार – सर्वार्थसिद्धि और रवियोग
9 मार्च, बुधवार – सर्वार्थसिद्धि योग
10 मार्च, गुरुवार – व्हीकल खरीदारी का विशेष मुहूर्त
11 मार्च, शुक्रवार – रवियोग
12 मार्च, शनिवार – रवियोग
13 मार्च, रविवार – रवियोग, व्हीकल खरीदारी का विशेष मुहूर्त
[ad_2]
Source link