- Hindi News
- National
- In Front Of BJP State In charge, Activists Shouted Anti Chief Minister Slogans; CM Said On December 13, The Public Will Tell Whether I Should Remain CM Or Not
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने कहा कि वह 13 दिसंबर को विवेकानंद मैदान में आम लोगों से बात करेंगे।
त्रिपुरा में मुख्यमंत्री बिप्लब देव की मुसीबतें बढ़ती जा रहीं हैं। BJP प्रदेश प्रभारी के सामने कार्यकर्ताओं के मुख्यमंत्री विरोधी नारेबाजी पर बिप्लब देव ने कहा कि वह 13 दिसंबर को त्रिपुरा के विवेकानंद मैदान जाएंगे। त्रिपुरा के लोगों से अपील है कि वह वहां पहुंचे और बताएं कि मैं मुख्यमंत्री रहूं या नहीं? अगर लोग मुझे सपोर्ट नहीं करेंगे तो इसकी जानकारी मैं पार्टी हाईकमान को दे दूंगा।
I’ll go to Vivekananda Maidan on Dec13 &ask people of Tripura to come there to tell me whether I should stay as CM. If people don’t support me,I’ll inform party high command: Tripura CM on’Biplab Hatao,BJP Bachao’slogan allegedly raised during BJP state incharge VK Sonkar’s visit pic.twitter.com/CxujXhxN2z
— ANI (@ANI) December 8, 2020
कार्यकर्ताओं ने लगाए थे बिप्लब हटाओ, BJP बचाओ का नारा
सोमवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद सोनकर अगरतला पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की थी। कार्यकर्ताओं ने ‘बिप्लब हटाओ, BJP बचाओ’ जैसे नारे लगाए थे। इससे पार्टी में फूट की बात सामने आने लगी थी। हालांकि बाद में प्रदेश प्रभारी विनोद कुमार सोनकर ने कहा था कि पार्टी में किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है।
पहले भी मुसीबतें झेल चुके हैं बिप्लब देव
ये पहली बार नहीं है जब बिप्लब देव की सरकार पर खतरे के बादल मंडराए हैं। इसके पहले भी ऐसी कई मुसीबतें वह झेल चुके हैं। अक्टूबर में ही त्रिपुरा BJP के नाराज विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करके मुख्यमंत्री की शिकायत की थी। चार विधायकों के दल ने भी त्रिपुरा के राजनीतिक हालात को लेकर पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट सौंपी थी।