- Hindi News
- National
- JP Nadda Mamata Banerjee | Bharatiya Janata Party (BJP) Parivartan Yatra In West Bengal Today Update
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खड़गपुरएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खड़गपुर में जनसभा को संबोधित किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। यहां बुधवार को उन्होंने खड़गपुर के हरियातारा गांव में ‘चा चक्र’ (चाय पर चर्चा) कार्यक्रम को संबोधित किया। नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल का विकास चाहते हैं, लेकिन उन्हें ममता रोक रहीं हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4700 रुपए की रिफाइनरी प्रोजेक्ट और 25 हजार रुपए का हाईवे प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। ये सब विकास तभी संभव होगा जब ममता यहां से जाएंगी और बंगाल में कमल खिलेगा।
‘Kamal’ is the way ahead, it’ll bring development in Bengal. Recently, Modi Ji dedicated Rs 4700 cr for refinery project, Rs 25,000 cr for highways. All this development will be possible only when Mamata Ji leaves & lotus blooms: BJP chief JP Nadda in Kharagpur #WestBengal pic.twitter.com/HKH52Jtq3O
— ANI (@ANI) February 10, 2021
नड्डा ने आगे कहा, ‘जो बंगाल संस्कृति, विकास के लिए जाना जाता था और देश को दिशा दिखाता था उस राज्य का ममता सरकार की तरफ से शोषण किया जा रहा है, इसलिए भाजपा ने यहां वास्तविक बदलाव के लाने के लिए परिवर्तन यात्रा शुरू करने का फैसला किया है।’
ममता जी को इतना गुस्सा क्यों आता है?
नड्डा ने आगे कहा, ‘ममता जी को इतना गुस्सा क्यों आता है? ममता जी तानाशाही, तुष्टिकरण और तोलाबाजी को बढ़ावा दे रही हैं। इसलिए ममता को हटाना है और कमल खिलाना है। नड्डा ने कहा, ममता जी ने आदिवासी भाइयों के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया है। जिस तरह से गरीब भाइयों के साथ अन्याय हुआ है। वह ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा। चुनाव आने वाला है और इस बार ममता जी को जाना होगा और कमल को खिलाना होगा। राज्य के लोगों को आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि नहीं मिल रहा है। मोदी जी के बंगाल आने पर यहां के लोगों को मिलेगा।