[ad_1]
16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

23 मार्च को सुबह तकरीबन 5 बजे बुध ग्रह पूर्व दिशा में उदय हो जाएगा। इसके अगले ही दिन 24 मार्च गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे बुध ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन में प्रवेश कर जाएगा। इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव होने से देश में शिक्षा, धर्म और अर्थव्यवस्था संबंधी बड़े बदलाव हो सकते हैं। इन ग्रहों का असर सभी राशियों पर भी पड़ेगा। गुरु के उदय होने और 14 अप्रैल को खरमास के खत्म होने से मांगलिक कामों की शुरुआत हो जाएगी। वहीं, 14 मार्च से अस्त चल रहा बुध अब 12 अप्रैल को उदय होगा।
बुध के कारण बढ़ सकती है महंगाई
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक वाणिज्य एवं वाणी का कारक ग्रह बुध 14 मार्च की रात को करीब 12 बजे पूर्वा भाद्र पद नक्षत्र के प्रथम चरण और कुंभ राशि में रहते हुए पूर्व दिशा में अस्त हो गया था। अस्त रहते हुए 24 मार्च गुरुवार सुबह 11 बजे अपनी नीच राशि मीन में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह के अस्त और राशि परिवर्तन के कारण शेयर बाजार में गिरावट हो सकती है और खाने की चीजों में तेजी आएगी। सब्जियां, दालों और पेट्रोलियम पदार्थों में महंगाई का असर दिखेगा।
शिक्षा, रोजगार और धर्म बढ़ेगा
देवगुरु बृहस्पति 23 फरवरी से कुंभ राशि में अस्त हैं। 23 मार्च बुधवार को ये ग्रह इसी राशि में उदय हो जाएगा। लेकिन 14 अप्रैल तक खरमास रहने के कारण शादियां, गृह प्रवेश, सगाई और अन्य मांगलिक काम नहीं हो सकेंगे। देवगुरु बृहस्पति के उदय का असर शिक्षा और रोजगार के लिए अच्छा रहेगा। साथ ही राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी अच्छा समय रहेगा। धर्म से जुड़े राजनेताओं का प्रभाव और बढ़ेगा
गुरु ग्रह के उदय का 12 राशियों पर असर
मेष: इनकम सोर्स बढ़ेंगे। संतान सुख मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं।
वृष: कामकाज बढ़ेगा। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग हैं।
मिथुन: पूजा-पाठ और धर्म-कर्म में दिलचस्पी बढ़ेगी। मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
कर्क: शिक्षा और सेहत के नजरिये से समय ठीक नहीं रहेगा। सावधान रहना होगा।
सिंह: भागीदारी से फायदा मिलेगा। दांपत्य सुख बढ़ेगा। घर में मांगलिक उत्सव भी होगा।
कन्या: मेहनत का फायदा मिलेगा। यात्राएं या स्थान परिवर्तन होने के भी योग बनेंगे।
तुला: शिक्षा बढ़ेगी। संतान सुख मिलेगा। रुके काम पूरे होंगे।
वृश्चिक: समय ठीक नहीं रहेगा। अधिकारियों से अनबन हो सकती है।
धनु: प्रियजन से सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा या स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे।
मकर: कोष बढ़ेगा। बुद्धि और वाणी के दम पर लक्ष्य पा लेंगे।
कुंभ: धर्म या न्याय क्षेत्र से जुड़े लोगों से फायदा मिलने के योग बनेंगे। मानसिक चिंता रहेगी।
मीन: शुभ कामों में खर्चा बढ़ेगा। शिक्षा और सेहत के नजरिये से समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता है।
[ad_2]
Source link