[ad_1]
- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Mars’s Zodiac Change From April 9 To May 17, 6 Zodiac Signs Will Have To Be Careful; Good Time For Aries, Virgo And Sagittarius
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

7 अप्रैल, गुरुवार को मंगल अपनी उच्च राशि से निकलकर कुंभ में चला जाएगा। इस राशि में 17 मई तक रहेगा। जिसका शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर रहेगा। मंगल का असर युद्ध, भूमि, साहस, पराक्रम और बिजनेस पर भी होता है। साथ ही ये ग्रह वैवाहिक जीवन, भौतिक सुख-सुविधाओं और सफलता पर भी असर डालता है। मंगल का राशि परिवर्तन 3 राशियों के लिए शुभ और 6 राशियों के लिए अशुभ रहेगा। वहीं अन्य 3 राशियों पर मिला-जुला असर रहेगा।
प्राकृतिक आपदा की आशंका
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि मंगल की वजह से हवाई या पानी से जुड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी। भूकंप या अन्य तरह से प्राकृतिक आपदा आने की भी आशंका है। प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। सेना और पुलिस विभाग से जुड़े बड़े मामले सामने आ सकते हैं। जल सेना की ताकत बढ़ेगी। देश की कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी।
सोने-चांदी के दाम और शेयर बाजार बढ़ेगा
सोने-चांदी की कीमतें बढ़ सकती हैं। रेशमी कपड़े, प्लास्टिक और रसायनिक चीजों की कीमतें भी बढ़ने के योग बन रहे हैं। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद तेजी आएगी। मशीनरी भी महंगी हो सकती हैं। इनके अलावा खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आने की संभावना है। दलहन और तिलहन भी सस्ता होगा। इसके साथ ही प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री के लिए सामान्य समय रहेगा।
मेष, कन्या और धनु राशि के लिए शुभ
मंगल के राशि बदलने से मेष, कन्या और धनु राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। सेहत के मामलों में भी समय अच्छा रहेगा। मंगल के प्रभाव से पुरानी परेशानियां और विवाद खत्म हो सकते हैं।
मकर समेत 6 राशियों के लिए अशुभ समय
मंगल के नीच राशि में आ जाने से कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 6 राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। तनाव और विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।
वृष, मिथुन और तुला के लिए सामान्य समय
मंगल के प्रभाव से वृष, मिथुन और तुला राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 2 राशि वालों को कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। फायदा भी होगा। लेकिन कामकाज में रुकावटें और अनचाहे बदलाव का भी सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा।
क्या करें अशुभ प्रभाव से बचने के लिए
मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शहद खाकर ही घर से निकलना चाहिए। लाल चंदन का तिलक लगाएं। लाल फूलों से हनुमानजी की पूजा करें। सिंदूर लगाएं। मंगलवार के दिन तांबे के बर्तन में अनाज भरकर हनुमान मंदिर में दान करना चाहिए। मिट्टी के बर्तन में खाना खाएं। मसूर की दाल का दान करें। पानी में थोड़ा सा लाल चंदन मिलाकर नहाएं। इन उपायों की मदद से मंगल का अशुभ असर कम किया जा सकता है।
[ad_2]
Source link