Monday, 11 april tarot rashifal, somwar ka rashifal, Leo rashifal, Libra horoscope, aaj ka rashifal | 11 अप्रैल को सिंह राशि के लोग आलोचनाओं से निराश न हों, तुला राशि के लोग गुस्से में निर्णय लेने से बचें

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram
Share on skype
Share on pinterest
Share on email
Share on print

[ad_1]

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार, 11 अप्रैल को मेष राशि के लोग किसी पर सोच-समझकर ही भरोसा करें। सिंह राशि के लोग आलोचनाओं की वजह से निराशा न हों। तुला राशि के लोग गुस्से में निर्णय लेने से बचें, वर्ना हानि हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – KING OF PENTACLES

विचार को किसी भी व्यक्ति के सामने प्रकट करने से पहले उस व्यक्ति को परखने की आवश्यकता है। आपके द्वारा बोली गई बातों को गलत तरीके से लिया जा सकता है। अभी के समय में कौन आपके साथ है और कौन आपके खिलाफ, इस बात को जानने की कोशिश करें।

करियर : काम से संबंधित प्रगति आसानी से प्राप्त होगी। खुद पर विश्वास रखने की कोशिश करें।

लव : रिलेशनशिप में अपेक्षा के अनुसार बदलाव होगा। फिलहाल व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान दें।

हेल्थ : आराम और खानपान का समय तय करते हुए अपनी जीवनशैली को सुधारने की कोशिश करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

वृषभ – THE DEVIL

पैसों से जुडी तकलीफों को दूर करने के लिए किसी व्यक्ति द्वारा गलत सलाह दी जा सकती है। लालच की वजह से आप गलत मार्ग पर जाने से बचें। नियमों के खिलाफ जाकर कोई भी काम न करें। किसी काम की वजह से अपने परिवार या आत्म सम्मान को ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखना होगा।

करियर : काम की जगह किसी व्यक्ति को आपके लिए ईर्ष्या हो सकती है। इस कारण आपके काम में बाधा डालने की कोशिश की जाएगी।

लव : जब तक निर्णय पक्का नहीं होता, तब तक रिलेशनशिप की चर्चा न करें।

हेल्थ : पेट में बढ़ती हुई जलन की वजह से बेचैनी होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

मिथुन – THE TOWER

किसी व्यक्ति पर भावनात्मक रूप से निर्भर रहने से आपको मानसिक तकलीफ हो सकती है। वर्तमान से संबंधित बातों को न समझते हुए आप हर एक व्यक्ति और परिस्थिति से जो अपेक्षा रख रहे हैं, उसकी वजह से मानसिक तनाव बढ़ रहा है और कार्यक्षमता भी कम हो रही है।

करियर : काम के विस्तार के लिए जिस लोन की आवश्यकता है, उसके लिए मंजूरी मिलने में और वक्त लग सकता है।

लव : पार्टनर की गलतियों की वजह से आपका नुकसान हो सकता है।

हेल्थ : सिर दर्द और चक्कर जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

कर्क – THE STAR

जीवन की हर एक बात में संतुलन रखना जरूरी है। जिन बातों से आप अभी तक डर रहे थे, उनका सामना डटकर करने से जीवन के अनेक पहलुओं में बदलाव नजर आएगा। किसी खास व्यक्ति के जीवन में आने से आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा।

करियर : काम से संबंधित की गई मेहनत से बड़ा फायदा प्राप्त हो सकता है।

लव : पार्टनर और रिलेशनशिप पर विश्वास बनाए रखना होगा।

हेल्थ : शरीर डिहाइड्रेट होने से कमजोरी महसूस हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

सिंह – THE MOON

किसी व्यक्ति की आलोचना आपके विश्वास को कमजोर कर सकती है। व्यक्ति केवल अपने विचारों को आपके सामने रख रहा है और यही बात आपकी वास्तविकता नहीं है, इस बात को समझने की कोशिश करें।

करियर : काम से संबंधित अनेक अवसर प्राप्त होंगे। चुनाव करते समय दुविधा महसूस होगी। दिन के अंत तक निर्णय तक पहुंच पाएंगे।

लव : तीसरे व्यक्ति के बढ़ते हुए हस्तक्षेप की वजह से रिलेशनशिप टूट सकता है।

हेल्थ : खून की कमी से बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं।

लकी कलर ऑरेंज

लकी नंबर : 3

कन्या – THE HIEROPHANT

परिवार के लोगों के लिए अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने की जरूरत है। परिवार में अपना स्थान बनाए रखें, जिसे कायम रखने के लिए आपके प्रयत्न जारी रहेंगे।

करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित सोच-विचार किया जाएगा, लेकिन फिलहाल काम पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

लव : विवाह से संबंधित निर्णय लेते समय अपने अहंकार को बीच में न आने दें।

हेल्थ : यूरिन और किडनी से संबंधित समस्या हो सकती है।

लकी कलर लाल

लकी नंबर : 4

तुला – KING OF SWORDS

अपनी मेहनत का श्रेय किसी और व्यक्ति को ही प्राप्त हो सकता है। आपकी नाराजगी बढ़ सकती है। फिलहाल किसी भी प्रकार का गलत काम न हो, इस बात का ध्यान रखें। जिन लोगों ने आपके साथ गलत बर्ताव किया है, उनको अपनी गलती का एहसास होने में वक्त लग सकता है।

करियर : काम की जगह बढ़ रहे षड़यंत्र का हिस्सा बिल्कुल न बनें, आपका अधिक नुकसान हो सकता है।

लव : परिवार के लोग और पार्टनर के बीच में चल रहे मतभेद की वजह से आपको अधिक परेशानी होगी।

हेल्थ : घुटनों का दर्द या जोड़ों की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 6

वृश्चिक – EIGHT OF PENTACLES

लोग आपके स्वभाव का गलत फायदा उठा सकते हैं। अपनी व्यक्तिगत मर्यादा को बनाए रखें। भले ही आप रिश्तों को महत्व देते हुए कुछ बातों में समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किस हद तक यह समझौता करना है, इस बात को समझने की कोशिश करें।

करियर : काम से संबंधित स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए योग्य मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित जो बातें आपको कठिन महसूस होती हैं, उनकी जानकारी पार्टनर को जरूर दें।

हेल्थ : अपच और उल्टी जैसी तकलीफ बढ़ सकती है। डॉक्टर से सहायता जरूर लें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

धनु – STRENGTH

आप से जुड़े हुए लोग और आपके आसपास के वातावरण का असर आपके जीवन पर नजर आएगा। खुद की समस्याओं को जब तक पूरी तरह से सुलझाते नहीं हैं, तब तक अन्य लोगों की मदद करने से बचें। मानसिक रूप से आपको कमजोर महसूस होता रहेगा, लेकिन अपनी इच्छा शक्ति बनाए रखें।

करियर : विदेश से संबंधित काम करने के लिए यह समय ठीक नहीं है।

लव : हर एक प्रकार की परिस्थिति में पार्टनर आपका ख्याल रखने की पूरी कोशिश करें।

हेल्थ : जीवन शैली को सुधारने के लिए खानपान में बदलाव करें, साथ में योगाभ्यास पर भी ध्यान दें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

मकर – FIVE OF SWORDS

लोगों से मिल रहे गलत बर्ताव के लिए कहीं न कहीं आप भी जिम्मेदार हैं, इस बात का एहसास होगा। आप अपनी व्यक्तिगत मर्यादा को बनाए रखते हुए आगे बढ़ें। लोगों के अहंकार को ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : सहकर्मियों के साथ उत्पन्न हो रहे झगड़ों की वजह से कोई काम अधूरा रह सकता है।

लव : पार्टनर आपकी हर एक बात पर नियंत्रण करने की कोशिश कर सकते हैं, इस कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है।

हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

कुंभ – ACE OF WANDS

अभी तक बनाई गई योजना में पूरी तरह से बदलाव करते हुए आपको फिर से शुरुआत करने की आवश्यकता होगी। खुद के द्वारा हुई गलतियों का अवलोकन करते हुए आप उन्हें सुधारने की कोशिश करें। कम प्रयत्नों में और कम समय में आपको प्रगति मिल सकती है। पैसों से संबंधित बड़ा फायदा प्राप्त होगा।

करियर : काम की जगह के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध सुधरने लगेंगे।

लव : विवाह से संबंधित निर्णय तय हो सकता है।

हेल्थ : स्वास्थ्य की तकलीफ न बढें, इस बात का ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

मीन – TEMPERANCE

अभी सही-गलत का ठीक से फैसला करते हुए आपको निर्णय में सुधार करने की जरूरत है। हर एक व्यक्ति के साथ नकारात्मक बातें न करें। खुद को नुकसान न पहुंचाते हुए संबंध सुधारने की कोशिश करें।

करियर : व्यापार से जुड़े हुए लोगों को कंपटीशन की वजह से इनसिक्योरिटी महसूस हो सकती है।

लव : पार्टनर के साथ हो रहे विवाद की चर्चा अन्य लोगों के साथ करने से विवाद और भी बढ़ सकता है।

हेल्थ : सेहत संबंधित आ रहे हैं बदलाव को ठीक करने के लिए डॉक्टर से उपचार लें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर

Mesh Sankranti 2022 Surya Ka Rashi Parivartan (Planetary Positions) 2022 | Sun Transit In Aries Impact On Zodiac Signs | Mesh Sankranti History, Significance its Importance | सूर्य करेगा उच्च राशि में प्रवेश; करीब सात घंटे का पुण्य काल, इसमें किए गए स्नान-दान से मिलेगा अक्षय पुण्य

[ad_1] Hindi News Jeevan mantra Dharm Mesh Sankranti 2022 Surya Ka Rashi Parivartan (Planetary Positions) 2022 | Sun Transit In Aries Impact On Zodiac Signs

Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (13th April 2022), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को मिलेंगे तरक्की के मौके, मकर राशि वालों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा

[ad_1] Hindi News Jeevan mantra Jyotish Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (13th April 2022), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus,

12 April, Tuesday tarot rashifal in hindi, mangalwar ka rashifal, people of Gemini, Pisces horoscope in hindi, mangalwar ka rashifal | 12 अप्रैल को मिथुन राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें, मीन राशि के लोगों को परिवार की मदद मिलेगी

[ad_1] Hindi News Jeevan mantra Jyotish 12 April, Tuesday Tarot Rashifal In Hindi, Mangalwar Ka Rashifal, People Of Gemini, Pisces Horoscope In Hindi, Mangalwar Ka

Rahu-Ketu zodiac change, inflation and accidents are likely to increase, there will be chances of sudden changes in jobs and business of many people. | महंगाई और दुर्घटनाएं बढ़ने की आशंका है, कई लोगों की जॉब और बिजनेस में अचानक बदलाव के योग बनेंगे

[ad_1] Hindi News Jeevan mantra Jyotish Rahu Ketu Zodiac Change, Inflation And Accidents Are Likely To Increase, There Will Be Chances Of Sudden Changes In

Tuesday and Ekadashi on 12 April, worship of Lord Vishnu as well as Hanuman on ekadashi, ekadashi puja vidhi | मंगलवार और एकादशी का योग 12 अप्रैल को, विष्णु जी के साथ ही हनुमान जी की पूजा का शुभ योग

[ad_1] 16 घंटे पहले कॉपी लिंक मंगलवार, 12 अप्रैल को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है, इसे कामदा एकादशी कहते हैं। कामदा एकादशी

Monday, 11 april tarot rashifal, somwar ka rashifal, Leo rashifal, Libra horoscope, aaj ka rashifal | 11 अप्रैल को सिंह राशि के लोग आलोचनाओं से निराश न हों, तुला राशि के लोग गुस्से में निर्णय लेने से बचें

[ad_1] 6 घंटे पहले कॉपी लिंक सोमवार, 11 अप्रैल को मेष राशि के लोग किसी पर सोच-समझकर ही भरोसा करें। सिंह राशि के लोग आलोचनाओं