कोरोना वायरस का संक्रमण देश के कई हिस्सों में तेजी से फैल रहा है। यूपी का आगरा जिला ऐसा है जहां बिहार, झारखंड और उत्तराखंड राज्य से ज्यादा कोरोना पाॅजिटिव मरीज है। आगरा में तो रोज ही ‘कोराना बम’ फूट रहा है। अब तक यहां 526 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं बिहार में अब तक 466, झारखंड में 133 और उत्तराखंड में सिर्फ 58 मरीज मिले हैं।
तीन दिन में सौ के पार पहुंच गई संख्या :
आगरा में कोरोना संक्रमितों का मिलना लगातार जारी है। मात्र तीन दिनों में ही संक्रमितों की संख्या सौ से पार हो गई। शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में 25 और लोगों को कोरोना होने की पुष्टि हुई है जबकि शुक्रवार को 21 नए केस संक्रमित निकले थे। गुरुवार को अभी तक के सबसे ज्यादा 56 केस मिले थे। यहां अभी तक सात हजार लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
आगरा में सब्जी और दूधवालों की चेन में उलझ गईं टीमें
लॉकडाउन घोषित करने के पीछे की मंशा लोगों को घरों में रहने को मजबूर करना था। ऐसा उनकी सुरक्षा के लिए था, लेकिन कुछ लोग जिनके मूल धंधे बंद हो गए वह अब सब्जियां और दूध बेचने लगे हैं। यही लोग अब कोरोना के कैरियर बनकर सामने आ रहे हैं। डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग संक्रमित मिले। इनकी इसी तरह की हिस्ट्री निकली है। इधर, मंडियों में भीड़ बढ़ी तो तीन दिन के लिए बंद कर दी गई। इससे सब्जी का संकट खड़ा हो गया। अब इसकी व्यवस्था सुधरी तो प्रशासन ने सब्जी वालों को भी ई पास जारी करना शुरू करा दिया। ये पास उन लोगों ने भी बनवा लिए जो अपना मूल काम छोड़कर सब्जी बेचने के लिए ठेल ले आए थे। सब्जी बेचने वाले आठ लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से अधिकतर लोग वही निकले जो अपना मूल धंधा बंद होने पर ये काम करने लगे।
कोरोना पॉजिटिव लॉकडाउन में भी बेचता रहा बिरयानी, अब 32 लोग क्वारंटाइन
यहां प्रशासन के सामने सबसे बड़ी समस्या सब्जी और दूध वाले ही हैं। खंदौली में एक दूध विक्रेता के परिवार में ही छह लोग संक्रमित मिले थे। रावतपाड़ा क्षेत्र के रहने वाले एक दूध विक्रेता का काम मधु नगर में था। वह भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। वहां कई लोग दूध लेने आते थे। उसके बाद उनके अन्य लोग भी संपर्क थे। सब्जी बेचने वाले लोगों के इलाकों के बारे में तो जानकारी हो सकती है, लेकिन उनके संपर्क वाले लोगों को तलाश पाना प्रशासन के लिए बड़ी मुश्किल है। उनसे पूछा भी जाता है, लेकिन वह सही जानकारी नहीं दे पाते हैं। इस कारण रेस्क्यू टीम वहां तक पहुंच नहीं पा रही है। यही वजह है कि सब्जी और दूध वालों के संक्रमित होने के बाद बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह कहते हैँ सब्जी वाले बड़ी समस्या बनकर सामने आए हैं। सर्विलांस टीम के साथ-साथ अन्य टीमें भी लगाई गईं हैं। कोशिश है कि जल्द इन लोगों के भी सैंपल लेकर इस चैप्टर पर भी नियंत्रण कर लिया जाएगा।
यूपी में अब तक 2342 मरीज :
लखनऊ केजीएमयू में जांच किए गए 865 सैंपल में 14 मरीज कोविड 19 पॉजिटिव हैं। 14 नए मरीजों में अलीगढ़ के सात, आगरा के चार और लखनऊ तीन मरीज शामिल हैं। यूपी में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 2342 हो गई है। कोरोना से मृतकों की संख्या 42 पहुंच गई है। वहीं 654 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। अब तक मिले कुल केसों में तब्लीगी जमात और इनसे संबद्ध व्यक्तियों की संख्या 1117 है।
बिहार में अब तक 471 मरीज :
शनिवार सुबह आई रिपोर्ट कके मुताबिक बिहार में कोरोना वायरस के 45 नए मामले सामने आए। इसके साथ, बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 471 तक पहुंच गए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार इन मामलों में 98 ठीक हो गए हैं और 3 की मौत हो गई है। मुंगेर जिले में सबसे अधिक 95 मरीज मिले हैं। वहीं पटना में अब तक 44 मरीज है। राेहतास और बक्सर में 51-51 मरीज मिले हैं।
उत्तरखंड में 58 लोगों को हुआ कोरोना :
02 मई को उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 1 नए मामले सामने आए। इसके साथ, उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 58 तक पहुंच गए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार इन मामलों में 36 ठीक हो गए हैं।
झारखंड में 4 नए मामले मिले:
झारखंड में कोरोना वायरस के 4 नए मामले सामने आए। इसके साथ, झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 111 तक पहुंच गए।