शिवाजी जन जन के नायक हैं : पंकज सिंह
नोएडा : भरतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक/हिन्दू साम्राज्य दिवस पर वर्चुअल मीटिंग कर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होने स्वामी विवेकानंद के वक्तव्य का उदहारण देते हुए कहा कि “क्या शिवाजी से बड़ा कोई नायक, कोई बड़ा संत, कोई बड़ा भक्त और कोई बड़ा राजा है? हमारे महान ग्रंथों में मनुष्यों के जन्मजात शासक के जो गुण हैं, शिवाजी उन्हीं के अवतार थे। वह भारत के असली हिंदुत्व पुत्र की तरह थे जो देश की वास्तविक चेतना का प्रतिनिधित्व करते थे। उन्होंने दिखाया था कि भारत का भविष्य अभी या बाद में क्या होने वाला है। एक छतरी के नीचे स्वतंत्र इकाइयों का एक समूह, जो एक सर्वोच्च अधिराज्य के अधीन हो।”
उन्होने कहा कि एक सच्चा राजा जानता है कि कैसे हारे हुए युद्ध को भी जीतना है। एक सच्चा राजा जानता है कि जब उसका जीवन समाप्त हो जाता है, तो भी उसे कैसे जीना चाहिए। शिवाजी महाराज जन-जन के नायक हैं लेकिन स्वयं शिवाजी का नायक कौन है?
शिवाजी महाराज ने विदुर, कृष्ण, चाणक्य, शुक्राचार्य हनुमान और राम आदी सभी को आत्मसात किया हुआ था। हम सब युवाओं को भी यही अपने जीवन मे आत्मसात करने की आवश्यकता है।
वर्चुअल बैठक का संयोजन बरेली के प्रमेन्द्र माहेश्वरी ने किया व अध्यक्षता शतरुद्र प्रताप सिंह ने की बैठक में विजय सिंह बैस,दुर्गेश चन्देल, सर्वजीत सिंह, जयनारायण सिंह, विष्णु ठाकुर, दुष्यंत जादौन, डॉ. शैलेश चौहान, विवेक सिंह, प्रितेश रंजन, दुर्गेश चंदेल, नरेंद्र भाटी, ओम चंदेल, देवेंद्र सिंह आदि लोगों ने भाग लिया।