[ad_1]
- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Planetary Upheaval This Week, Mars Saturn Meeting On 5th April, Mars Will Come In Aquarius On 7th And Mercury Will Change Zodiac On 8th
9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अप्रैल का पहला सप्ताह ज्योतिषीय नजरिये से बहुत खास रहेगा। क्योंकि इन दिनों में मंगल, बुध और शनि की चाल में महत्वपूर्ण बदलाव होगा। इस उथल-पुथल में पहले शनि और मंगल का मिलन होगा। इसके दो दिन बाद मंगल राशि का राशि परिवर्तन होगा। फिर उसके अगले दिन बुध भी राशि बदल लेगा। इस तरह तीन ग्रहों की चाल में बदलाव का शुभ-अशुभ असर देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर रहेगा।
शनि-मंगल का मिलन (5 अप्रैल)
5 अप्रैल को सूर्योदय से तकरीबन 2 घंटे पहले शनि-मंगल एक दूसरे के इतने पास आ जाएंगे कि दोनों में करीब 10 डिग्री का ही फासला रहेगा। ये खगोलीय घटना है। जो टेलीस्कोप से देखी जा सकेगी। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि इन दोनों क्रूर ग्रहों का नजदीक आना ठीक नहीं माना जाता है। इसलिए इनकी युति से देश-दुनिया में दुर्घटनाएं, विवाद, तनाव और अशांति बढ़ेगी। आगजनी, भूकंप या लेंडस्लाइड जैसी प्राकृतिक आपदा की आशंका रहेगी। ये घटनाएं देश-दुनिया के दक्षिण, पश्चिम या नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम) में होने का अंदेशा ज्यादा है।
मंगल का कुंभ राशि में प्रवेश
7 अप्रैल को दोपहर तकरीबन साढ़े तीन बजे के आसपास मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि यानी मकर से निकलकर कुंभ में प्रवेश कर जाएगा। इससे शनि-मंगल की जोड़ी तो टूटेगी लेकिन ज्योतिष में अशुभ माना जाने वाला द्विर्द्वादश योग 17 मई तक बनेगा। मंगल शनि की ही राशि में रहेगा। ये स्थिति भी देश-दुनिया में उथल-पुथल, तनाव और विवाद बढ़ाने वाली रहेगी। मंगल का राशि परिवर्तन वृष, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। वहीं, अन्य राशियों के लोगों को संभलकर रहना होगा।
बुध का राशि परिवर्तन मेष में
8 अप्रैल, शुक्रवार को बुध मीन से निकलकर मेष राशि में आ जाएगा। इस राशि परिवर्तन के कारण बुधादित्य शुभ योग खत्म हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक और प्रशासनिक व्यवस्थाएं गड़बड़ा सकती हैं। शेयर मार्केट में बड़े उतार-चढ़ाव आने की भी संभावना है। बुध का राशि परिवर्तन मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए शुभ रहेगा। इन पांच राशियों के लिए फायदे वाला समय रहेगा। वहीं अन्य राशियों को नुकसान होने की आशंका रहेगी।
[ad_2]
Source link