नई दिल्ली. लॉकडाउन में किसानों की मदद के लिए देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI (State Bank of Inida) किसानों के लिए एग्री गोल्ड लोन स्कीम चला रहा है| इसके तहत लॉकडाउन के बीच 5 लाख किसानों ने इसका फायदा उठाया है| अगर आप भी इस स्कीम के तहत लोन लेना चाहते है तो आपको बता दें कि इस योजना के तहत कोई भी किसान अपनी कृषि भूमि की फर्द की प्रतिलिपि के साथ बैंक में सोने के जेवर देकर अपनी जरूरत के मुताबिक लोन ले सकता है.
एसबीआई की इस योजना का नाम ‘एग्री गोल्ड लोन’ रखा है| इस योजना के तहत कोई भी किसान बैंक में सोने के गहने जमा करवा कर अपनी इच्छा मुताबिक लोन ले सकता है| बशर्ते उस किसान के नाम कृषि भूमि होनी चाहिए| उस कृषि भूमि की फर्द की कॉपी बैंक में देनी होती है| उस पर 9.95 फीसदी ब्याज छहमाही के रूप में वसूला जाएगा.
स्कीम के फायदें- SBI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस स्कीम में कोई और अन्य चार्ज नहीं देना होगा| इसके अलावा अन्य प्राइवेट बैंकों के मुकाबले सबसे कम ब्याज लिया जा रहा है| किसी भी ग्रामीण शाखा पर जाकर इसे अप्लाई किया जा सकता है| YONO ऐप से भी अप्लाई हो सकता है.
अधिक जानकारी के लिए SBI की वेबसाइट https://sbi.co.in/hi/web/agri-rural/agriculture-banking/gold-loan/multi-purpose-gold-loan पर जाकर ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं|