Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
24 दिन पहले
- कॉपी लिंक

- टैरो कार्ड्स से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह का पहला दिन सोमवार
टैरो कार्ड्स के मुताबिक सोमवार, 4 जनवरी को मेष राशि के लोगों को पुराने समय में की गई मेहनत का फल मिल सकता है और वृष राशि के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह का पहला दिन…
मेष – THE DEVIL
भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए जो भी मेहनत की थी, वह सारे प्रयत्न आपके आज सफल रहेंगे। परिवार की सभी लोगों के साथ संबंध अच्छे बनने की वजह से मन को प्रसन्नता मिलेगी। नए कार्य की योजना करने के लिए परिवार का और मित्रों द्वारा भी साथ प्राप्त होगा। खुद के जीवन को और बेहतरीन बनाने के प्रयत्न आपके द्वारा आज किए जा सकते हैं।
करियर : करियर संबंधित बातों में आपका पैशन बढ़ने की वजह से नए काम को सीखने की प्रयत्न आपके द्वारा किए जा सकते हैं।
लव : आपके और पार्टनर के बीच संबंध ठीक बने रहेंगे।
हेल्थ : जीवन में बढ़ रही व्यस्तता और खान-पान का ध्यान ना रखना सेहत को खराब कर सकता है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 2
वृषभ – SEVEN OF SWORDS
आपके बारे में गोपनीय बात किसी और को पता चलने की वजह से आपको तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। गलत लोगों का साथ देने की वजह से मानहानि का भी सामना आज हो सकता है। पैसों संबंधित व्यवहार ठीक से करें। आप की प्रतिष्ठा को बिगाड़ने की कोशिश किसी के द्वारा की जा सकती है। सतर्कता रखने की आवश्यकता होगी।
करियर : करियर संबंधित बातों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
लव : रिलेशनशिप और पार्टनर की तरफ पूरा ध्यान न दे पाने की वजह से रिलेशनशिप संबंधित तकलीफ बढ़ेगी।
हेल्थ : पैर और कमर संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 1
मिथुन – THE MAGICIAN
अभी तक आप अपनी योजना पर टिके रहकर जो भी बात तय की थी। उन्हीं बातों को वास्तविकता का स्वरूप देने के लिए सफल रहे हैं। फिर भी अपने अंदर और डिसिप्लिन लाने की आवश्यकता होगी। संवाद योग्य तरीके से रखने की वजह से किसी के साथ चल रहे झगड़े को खत्म करना आपके लिए आसान रह सकता है।
करियर : फैशन, मीडिया संबंधित लोगों को आज का दिन लाभदाई रहेगा।
लव : पार्टनर पर अपना वर्चस्व बनाने की आपकी कोशिश पार्टनर और आपके लिए तकलीफ दायक हो सकती है।
हेल्थ : पाइल्स संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 7
कर्क – DEATH
काफी समय बाद अपनी मेहनत द्वारा परिस्थिति में बदलाव लाना आपके लिए संभव हो रहा है। अभी भी परिस्थिति पूरी तरह से आपके पक्ष में नहीं आई है, इसलिए मेहनत करते रहें। जीवन की नई शुरुआत करने का मौका आपको मिल रहा है। जिसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें। भावनात्मक तकलीफ आपकी दूर होगी दूर होंगी।
करियर : काम संबंधित तनाव बढ़ेगा। फिर भी काम लगन और मेहनत से करते रहें। सफलता जल्द ही मिलने वाली है।
लव : व्यक्तिगत जीवन में अधिक व्यस्त रहने की वजह से रिलेशनशिप पर पूरा ध्यान दे पाना कठिन हो सकता है।
हेल्थ : सर्दी-जुकाम जैसी तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 9
सिंह – THE LOVERS
आज का दिन आपको ढेर सारी खुशियां दिला सकता है। पार्टनर के साथ संबंध सुधारने की वजह से आपका पारिवारिक जीवन की तरफ ध्यान अधिक रहेगा। परिवार के साथ वक्त बिताना आपको मानसिक समाधान दिला सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह संबंधित प्रगति नजर आएगी।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए मार्ग प्राप्त होगा।
लव : आपकी रिलेशनशिप को परिवार द्वारा मंजूरी मिलना खुशियां दिलाएगा।
हेल्थ : पानी का प्रयोग योग्य मात्रा में करें, वरना यूरिन संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 6
कन्या – THE HERMIT
आप अपने ही विचारों में खोने की वजह से सकारात्मक परिस्थिति का पूरा आनंद नहीं ले पा रहे हैं। भविष्य से जुड़ी चिंता आज आपको अधिक सताएगी। केवल नकारात्मक विचार ही रखना आपके लिए तकलीफदायक हो सकता है। खुद को मानसिक रूप से स्थिर करने के लिए प्रयत्न करने होंगे।
करियर : विद्यार्थी अधिक मेहनत लेकर सफलता प्राप्त करने की कोशिश करते रहेंगे।
लव : आपके अंदर चल रहे रिलेशन संबंधित विचारों को पार्टनर के साथ बांटना जरूरी होगा।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 3
तुला – FOUR OF SWORDS
काम से संबंधित तनाव अधिक बढ़ने की वजह से सेहत पर इसका असर दिख सकता है। आपने तय किए हुए लक्ष्य को फिर से एक बार परखने की आवश्यकता होगी। पैसों की चिंता दिनभर सताती रहेगी, लेकिन पैसों के मामले में जितनी चिंता आपको सता रही है, उतनी बड़ी तकलीफ नहीं होगी।
करियर : नौकरी को टिकाने के प्रयत्न आपके द्वारा और बढ़ाने की आवश्यकता होगी।
लव : पार्टनर की तरफ से मानसिक आधार प्राप्त हो सकता है।
हेल्थ : छाती और गले से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 7
वृश्चिक – JUSTICE
अपनी जिद पर अड़े रहने की वजह से आप सभी के साथ संबंध खराब कर रहे हैं। इसलिए परिस्थिति की तरफ और लोगों की तरफ थोड़ा लचीलापन लाने की आवश्यकता होगी। पैसों संबंधित व्यवहार करते हुए। किसी को साक्षी रखकर ही व्यवहार आगे बढ़ाएं।
करियर : व्यापारियों को अटके हुए पैसों को वापस मिलाने के लिए थोड़ी मेहनत लेने की आवश्यकता होगी।
हेल्थ : पार्टनर के साथ बने अच्छे संवाद की वजह से रिलेशनशिप में मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ : बालों संबंधित तकलीफ को दूर करने के लिए प्रयत्न करने होंगे।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 2
धनु – THE CHARIOT
आज आपके अटके हुए काम धीरे-धीरे प्रगति की ओर बढ़ेंगे। फिर भी संयम की कमी होने के कारण सकारात्मक बातों की तरफ भी आपका रवैया नकारात्मक ही रह सकता है। यात्रा से संबंधित निर्णय आपके द्वारा आज लिए जाएंगे। महत्वपूर्ण काम संबंधित यात्रा जल्दी ही हो सकती है।
करियर : व्यक्तिगत जीवन और करियर से संबंधित बातों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी।
लव : मित्र के द्वारा किसी के साथ हुआ परिचय रिलेशनशिप में तब्दील हो सकता है।
हेल्थ : सेहत संबंधी तकलीफ दूर होंगी।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 8
मकर – THE EMPEROR
परिवार के बुजुर्गों का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। उनके द्वारा मिले मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें। भले ही निर्णय आप अपने ही मन से लें, लेकिन दूसरों द्वारा दिए गए सुझाव पर सोचने की आवश्यकता होगी। परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा महत्वपूर्ण कार्य के लिए योग्य मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।
करियर : करियर संबंधित लक्ष्य आपका क्लियर होने की वजह से योग्य दिशा में आप मेहनत लेना शुरू करेंगे।
लव : आपके जिद्दी स्वभाव की वजह से पार्टनर और आपके बीच तनाव हो सकते हैं।
हेल्थ : घुटने और हड्डी संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 4
कुंभ – STRENGTH
कम समय में अधिक काम को खत्म करने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न किए जा सकते हैं। परिवार के बीच हो रहे वाद विवादों को दूर करने की कोशिश करते रहें। माता-पिता के साथ ठीक से संवाद बनाने की कोशिश करनी होगी।
करियर : करियर से संबंधित निर्णय लेते समय अपने ईगो को बीच में ना आने दें।
लव : पार्टनर और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा।
हेल्थ : पेट की जलन तकलीफ दे सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 7
मीन – NINE OF PENTACLES
महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने की आपकी जिद और उत्साह बढ़ेगा। खुद के प्रति आ रही जागरूकता की वजह से किसके साथ कैसे संबंध बनाए रखनी है। यह बात का आपको पता चलेगा। आपके अंदर आ रहे बदलाव थोड़ा डर पैदा कर सकते हैं। फिर भी खुद पर विश्वास रखकर आगे बढ़ते रहें।
करियर : महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष रहेगा।
लव : पार्टनर को आपकी सहायता की जरूरत होगी।
हेल्थ : पीठ और कमर संबंधित तकलीफ को कम करने के लिए योग अभ्यास करने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 5