कोरोना वायरस से बचने के लिए कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है, जैसे बार-बार हाथ धोना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, घर पर एक्सरसाइज करना और पूरी नींद लेना| यह सारी चीजें इंफेक्शन के खतरे को कम करती हैं| लेकिन इस सब के अलावा खान-पान पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है|

हालांकि पिछले कुछ स्टडीज में यह पाया गया है कि कुछ खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य में सुधार करते हैं और शरीर में अन्य आक्रामक वायरस से लड़ने की क्षमता को मजबूत करते हैं| एक्सपर्ट्स की मानें तो लॉकडाउन के दौरान ये 9 खाने की चीजें अपने घर में जरूर रखनी चाहिए|

स्ट्रॉबेरी- डाइटिशियन एमिली वंडर का कहना है कि एक दिन के विटामिन C की जरूरत को पूरा करने के लिए आधा कप स्ट्रॉबेरी काफी है क्योंकि आधे कप स्ट्रॉबेरी में 50 फीसदी विटामिन C पाया जाता है| एमिली कहती हैं, ‘पर्यावरण की वजह से हमारे कोशिकाओं को कई तरीके से नुकसान पहुंचता है और विटामिन C इन्हें क्षतिग्रस्त होने से बचाता है| ‘
लहसुन- डॉक्टर सीमा सरीन का कहना है, ‘लहसुन खाने में स्वाद तो बढ़ाता ही है, यह सेहत के लिए भी कई तरीके से फायदेमंद है, जैसे ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़े खतरों को कम करना| लहसुन में पाये जाने वाले सल्फर यौगिक की वजह से यह संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है| इसके अलावा ये इम्यूनिटी भी बढ़ाता है| लहसुन शरीर को सर्दी-खांसी से भी बचाता है|
मशरूम- एमिली वंडर का कहना का कहना है कि विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत सूरज की किरणें ही हैं लेकिन यह मशरूम सहित कुछ खास खाद्य पदार्थों के जरिए भी पाया जा सकता है| 2018 में विटामिन डी स्रोत के रूप में मशरूम के उपयोग पर एक समीक्षा की गई थी| इसमें पाया गया कि मशरूम कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है, जो हड्डियों के लिए अच्छा है| इसके अलावा यह कुछ प्रकार के कैंसर और श्वसन रोगों से भी रक्षा करता है|
पालक- डॉक्टर सरीन कहती हैं, ‘पालक विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है जो पर्यावरण से होने वाले नुकसान से हमारी कोशिकाओं को बचाता है| इसके अलावा, इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो विटामिन A का मुख्य स्रोत है| विटामिन A इम्यून फंक्शन को सही ढंग से चलाने के लिए जरूरी होता है| ब्रोकली की तरह ही पालक को भी कच्चा या थोड़ा ही पकाया जाना अच्छा माना जाता है|
योगर्ट- योगर्ट प्रोबायोटिक्स का सबसे अच्छा स्रोत है| डॉक्टर सरीन के अनुसार यह अच्छा बैक्टीरिया होता है, जो इम्यून सिस्टम और पाचन तंत्र को सही रखता है| हाल ही में हुए कुछ अध्ययनों में भी प्रोबायोटिक्स को सामान्य सर्दी और इन्फ्लूएंजा जैसे श्वसन संक्रमण से लड़ने में प्रभावी पाया गया है| डॉक्टर सरीन फ्लेवर्ड की बजाय सादा योगर्ट खाने की सलाह देती हैं|
सूरजमुखी के बीज- डाइटिशियन एमिली कहती हैं, ‘सूरजमुखी के बीज में खूब सारा विटामिन E पाया जाता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और इम्यूस सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है| ‘ National Institutes of Health के अनुसार सूखे भुने हुए सूरजमुखी के बीज का केवल एक औंस आपको एक दिन में 49 फीसदी विटामिन E दे सकता है|