- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Wednesday, 17 March Tarot Rashifal By Taro Reader Pranita Deshmukh, Daily Horoscope In Hindi, Budhwar Ka Rashifal, Wednesday Tarot Horoscope
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- टैरो कार्ड्स के मुताबिक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 मार्च का दिन
टैरो कार्ड्स के मुताबिक बुधवार, 17 मार्च को मेष राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। वृष के लोग गलत लोगों पर भरोसा न करें, हानि हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए बुधवार, 17 मार्च का दिन कैसा रह सकता है…
मेष – QUEEN OF WANDS
माता-पिता की तबीयत की चिंता आपको आज सता सकती है। घर के मामलों में जरूरत से अधिक उलझना आपके लिए तकलीफ का कारण होगा। किसी एक बात का निर्णय लेकर आगे बढ़ने के लिए आप मन की तैयारी पूरी कर रहे हैं, लेकिन लोगों के ऊपर अधिक निर्भरता दिखाने के कारण आप आगे बढ़ नहीं पा रहे हैं।
करियर : काम से संबंधित किए हुए निश्चय को पूरा कर पाना आज आपके लिए संभव होगा।
लव : माता-पिता द्वारा आपके लव रिलेशनशिप को विरोध किया जा सकता है।
हेल्थ : शारीरिक समस्याओं के कारण चिंता बनी रहेगी।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 1
वृषभ – TEN OF SWORDS
करीबी व्यक्ति द्वारा बोली गई कुछ बातों की वजह से आपको मानसिक तकलीफ अधिक होगी। गलत लोगों के ऊपर दिखाया हुआ विश्वास भी आपके लिए तकलीफ का कारण बनेगा, लेकिन कौन लोग आपके विश्वास के पात्र नहीं है, इस बात की भी जानकारी आज आपको पता चलेगी। आज का दिन आपको महत्वपूर्ण सीख देने वाला है।
करियर : काम से संबंधित आ रही कठिनाइयां दोपहर के बाद कम होने लगेंगी।
लव : आपके रिलेशनशिप के लिए घर वालों से मंजूरी पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी बढ़ने के कारण मानसिक थकान भी महसूस हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 7
मिथुन – PAGE OF SWORDS
अलग-अलग बातों पर एक वक्त पर ही ध्यान देना आपकी काम की क्वालिटी को बिगड़ रहा है। मन की चंचलता होने के कारण आप कोई भी काम पूरा नहीं कर पा रहे हैं। लोगों द्वारा भी आपको लक्ष्य से भटकाने के प्रयास किए जा सकते हैं। अभी के वक्त के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण क्या बात है, इसे जानकर उसी पर टिके रहने की कोशिश करनी होगी।
करियर : कम से संबंधित मिल रहे अलग-अलग अवसर आपका करियर से संबंधित निर्णय लेते समय कंफ्यूजन बढ़ा सकते हैं।
लव : पार्टनर की वजह से आपको आनंद और समाधान प्राप्त होगा।
हेल्थ : शरीर में विटामिंस की कमी दूर करने की कोशिश करनी होगी।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 9
कर्क – SEVEN OF WANDS
केवल वक्त का लिहाज ना रखने के कारण आपने खुद के लिए समस्या खड़ी कर दी है। कोई भी काम वक्त पर ना करना या गलत बातों को अधिक महत्व देना आपके लिए हानिकारक हो रहा है। अपने दिनचर्या को और जीवनशैली को सुधारने की कोशिश और करनी होगी। आपके पास क्षमता है, केवल आपको जीवन में डिसिप्लिन लाने की आवश्यकता है।
करियर : काम से संबंधित कठिन कार्य पूरा होगा, लेकिन मानसिक तनाव भी इसी की वजह से बना रहेगा।
लव : लव लाइफ से संबंधित चिंता सता सकती है।
हेल्थ : अधिक गर्म पदार्थों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होगा।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 7
सिंह – EIGHT OF WANDS
योजना के अनुसार आज का दिन प्रगति दिखाएगा। मानसिक सुख समाधान भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन उतना उचित नहीं है, इसलिए अटके हुए कामों को ही पूरा करने की कोशिश करनी होगी।
करियर : प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम को आगे बढ़ाने के लिए अवसर प्राप्त होंगे।
लव : वैवाहिक जीवन सुख शांति भरा रहेगा।
हेल्थ : काफी दिनों से जो शारीरिक समस्या आपको तकलीफ दे रही थी उससे आपको राहत मिलेगी।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 3
कन्या – SIX OF PENTACLES
पैसों से संबंधित व्यवहार सोच समझकर करने की आवश्यकता होगी। दूसरों को मिल रहे यश के कारण आपके अंदर नकारात्मक भावना और ईर्ष्या पैदा हो सकती है, इस बात का ध्यान रहें। आपका व्यवहार और बात करने के तरीके की वजह से परिवार की किसी व्यक्ति के साथ संबंध बिगड़ने की आशंका बन रही है।
करियर : काम से संबंधित उत्साह कम नजर आएगा।
लव : अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित बातों में प्रगति नजर आ सकती है।
हेल्थ : एसिडिटी की समस्या को दूर करने की कोशिश करनी होगी।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 6
तुला – THE HERMIT
अधिक वक्त एकांत में ही रहने की वजह से आप अपने बारे में तो अधिक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन लोगों के साथ दूरियां बढ़ रही है, इस बात का भी ध्यान रहें। सामाजिक कार्य आपके द्वारा किया जा सकता है, जिसके द्वारा आप को समाधान और नाम भी प्राप्त होगा।
करियर : शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोग प्रगति देख पाएंगे।
लव : पार्टनर द्वारा कही गई हर बात का अलग मतलब आपके द्वारा निकाला जा सकता है, इसलिए अधिक सोच-विचार करके खुद को तकलीफ ना दें।
हेल्थ : कफ और सर्दी जैसी तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 2
वृश्चिक – WHEEL OF FORTUNE
आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। सरकारी काम से संबंधित प्रगति नजर आने की वजह से आपको भी काम से संबंधित उत्साह नजर आएगा। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज से संबंधित बात आगे बढ़ सकती है, जिसके कारण नए काम की शुरुआत के लिए भी आपको मार्ग प्राप्त होगा।
करियर : मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत लाभदायक रहेगा। मिल रहे अवसर का पूरा फायदा उठाएं।
लव : प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा।
हेल्थ : पीठ दर्द रात में तकलीफ दे सकता है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 4
धनु – PAGE OF WANDS
फिलहाल आपको परिस्थिति और आप से जुड़े लोगों के बारे में केवल जागरूकता दिखानी है और आसपास घट रही घटनाओं का परीक्षण करते रहें, जिसके द्वारा आपको भविष्य में क्या निर्णय आपके लिए सही होगा, इस बात का पता चलेगा। जागरूकता दिखाने की वजह से भविष्य में घटने वाली नकारात्मक घटनाओं को टाला जा सकता है।
करियर : विद्यार्थियों को अध्ययन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
लव : पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमियां बन सकती है।
हेल्थ : डिप्रेशन और मानसिक अस्वस्थता होने के कारण शारीरिक कमजोरी भी महसूस हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 5
मकर – QUEEN OF SWORDS
जितनी तेजी से आप आगे बढ़ना चाहते हैं, उतनी रुकावट आपकी मार्ग में आ रही है, जिसके कारण चिड़चिड़ापन आपको महसूस होगा, फिर भी आप परिस्थिति से जल्दी हार नहीं मानेंगे। पिछली बातों को भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश आपकी जारी रहेगी।
करियर : व्यापार से संबंधित निर्णय लेते समय किसी व्यक्ति के साथ हुई मुलाकात महत्वपूर्ण साबित होगी।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित जिन बातों की वजह से आपको तकलीफ हो रही थी, उनको दूर करना आज संभव हो सकता है।
हेल्थ : शुगर से संबंधित समस्या कम होने लगेगी।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 9
कुंभ – TEN OF CUPS
परिवारिक जिम्मेदारियां आज आपको अकेले ही निभानी होंगी। परिवार के लोगों के प्रति व्यक्तिगत स्वरूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। केवल अपने काम में और अपनी ही बातों में व्यस्त रहने के कारण दूसरों की तकलीफ हमको जान पाना आपके लिए मुश्किल हो रहा है। अपने कामों के साथ लोगों के साथ मानसिक स्वरूप से जुड़ने की कोशिश करें।
करियर : काम से संबंधित बातों मे हुए नुकसान को दूर कर पाना आज आपके लिए आसान होगा।
लव : परिवार के किसी व्यक्ति के कारण पति-पत्नी में वाद विवाद बढ़ सकते हैं।
हेल्थ : गले की खराश सुबह के वक्त तकलीफ दे सकती है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 3
मीन – TWO OF PENTACLES
हर परिस्थिति की केवल सकारात्मक बातों पर ही ध्यान देने की वजह से आपके अंदर सकारात्मकता तो बढ़ती है, लेकिन जिन बातों को नजरअंदाज किया है, उनका सामना करते समय आप डर जाते हैं। इसलिए खुद को संतुलित और रखकर परिस्थिति को जैसी है, वैसी ही देखने की आवश्यकता आज होगी।
करियर : व्यापारियों के लिए विदेश से संबंधित किए हुए व्यवहार बड़ा आर्थिक फायदा दिला सकते हैं।
लव : पार्टनर की वजह से व्यक्तिगत बातों में आपका कन्फ्यूजन बढ़ सकता है।
हेल्थ : कमर से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 4