Wednesday, 23 March, Tarot rashifal in hindi by pranita deshmukh, Gemini horoscope in hindi, Capricorn rashifal in hindi, budhwar ka rashifal | 23 मार्च को मिथुन राशि के लोग एकाग्रता बनाए रखें, मकर राशि के लोगों को जीवन में बदलाव करना पड़ सकता है

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram
Share on skype
Share on pinterest
Share on email
Share on print

[ad_1]

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Wednesday, 23 March, Tarot Rashifal In Hindi By Pranita Deshmukh, Gemini Horoscope In Hindi, Capricorn Rashifal In Hindi, Budhwar Ka Rashifal

18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार, 23 मार्च को मेष राशि के लोगों के विचार बदल सकते हैं। मिथुन राशि के लोगों को एकाग्रता बनाए रखनी होगी। मकर राशि के लोगों के जीवन में बदलाव हो सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – EIGHT OF PENTACLES

नई विचारधारा अपनाने से खुद के लिए विचार बदल सकते हैं। मित्र के साथ किया गया काम सफलता देगा। पैसे से संबंधित उतार-चढ़ाव को दूर करने की कोशिश करें। खुद होकर कई सारी चीजों का अवलोकन कर पाना आपके लिए संभव हो सकता है। केवल निर्णय लेने से पहले खुद के विचार और निर्णय में संतुलन बनाए रखकर आगे बढ़ना होगा।

करियर : स्टॉक मार्केट से संबंधित निवेश करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें।

लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय लेते समय कई पहलुओं को ध्यान में रखना होगा।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

वृषभ – FOUR OF WANDS

अपेक्षा के अनुसार सफलता प्राप्त होने के बाद भी चंचलता बनी रहेगी। भविष्य संबंधी सोच-विचार किया जाएगा और उस से संबंधित चर्चा करने से आनंद कम हो सकता है। अपने लक्ष्य की तुलना अन्य लोगों के साथ बिल्कुल न करें। आपकी और अन्य लोगों की क्षमता में जो अंतर है, उसे भी समझने की कोशिश करें।

करियर : करियर से संबंधित लिया गया निर्णय सफलता दिलाएगा।

लव : विवाह संबंधित निर्णय तय किया जा सकता है, लेकिन परिवार में विरोध होगा।

हेल्थ : सिर दर्द हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

मिथुन – FIVE OF WANDS

कोई भी काम करते समय पूरी एकाग्रता के साथ करें। आपकी गलती बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। बढ़ती हुई कंपटीशन की वजह से आपकी तुलना अन्य लोगों के साथ की जाएगी।

करियर : सहकर्मियों के साथ मिल-जुलकर काम करना मुश्किल लगेगा। आपस में निर्माण हो रहे विवाद को जल्द से जल्द मिटाने की कोशिश करें।

लव : रिलेशनशिप सकारात्मक बनेगा, लेकिन जिन बातों की वजह से विवाद होते हैं, उनके बारे में सोच-विचार करके चर्चा करें।

हेल्थ : पेट संबंधित दिक्कत हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

कर्क – SIX OF WANDS

हर निर्णय के परिणामों को जानकर किसी एक निर्णय पर टिके रहने की कोशिश करें। लोगों की नाराजगी का सामना होने के बावजूद भी आप अपनी ही बातों पर टिके रहने की कोशिश करेंगे। परिस्थिति आपके लिए थोड़ी जटिल बन सकती है, लेकिन अंत में जीत आपकी ही नजर आ रही है।

करियर : आपके आसपास की परिस्थिति चाहे जैसी भी बनी हो, इसका असर अपने काम पर बिल्कुल न होने दें।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय आगे बढ़ाने के लिए पार्टनर को आपके सहायता की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : छाती से संबंधित विकार हो सकते हैं।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

सिंह – QUEEN OF CUPS

जीवन में घट रही घटनाओं की वजह से भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस हो सकता है। आपके निर्णय की वजह से परिवार का कोई व्यक्ति गुस्सा हो सकता है। जो आपकी नाराजगी का कारण बनेगा। लोगों से अपेक्षा रखने से पहले उनके विचारों को भी जानने की कोशिश करें।

करियर : काम की जगह आप पर गलत इल्जाम लग सकता है।

लव : पार्टनर के मन में चल रही बातों को समझना मुश्किल लगेगा।

हेल्थ : शरीर को डिहाइड्रेट बिल्कुल न होने दें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

कन्या – NINE OF PENTACLES

परिवार के किसी व्यक्ति द्वारा लिए गए निर्णय का असर आपके जीवन पर भी हो सकता है। कुछ विचारों में सरलता और स्पष्टता लाना आपके लिए आवश्यक होगा। परिवार के लोगों का साथ भले ही प्राप्त हो रहा है, फिर भी लोगों के सच्चे इरादों को जानने की कोशिश करनी होगी।

करियर : काम से संबंधित बढ़ोतरी प्राप्त होने से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

लव : विवाह से संबंधित निर्णय लेते समय परिवार के सभी लोगों की राय लेना आपके लिए आवश्यक होगा।

हेल्थ : आंखों से संबंधित दिक्कतें हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

तुला – KNIGHT OF CUPS

जिस बड़े लक्ष्य को आप हासिल करना चाहते हैं, उसके लिए धीरे-धीरे काम करते रहने की आवश्यकता होगी। हर एक बात का असर आपके विचार और मन पर होने की वजह से दुविधा महसूस होने लगेगी। किसी एक निश्चय पर डटे रहते हुए बनाई गई योजना को अमल में लाने की कोशिश करें।

करियर : नौकरी से संबंधित बढ़िया अवसर प्राप्त होने लगेंगे। इनका फायदा जरूर उठाएं।

लव : आपको प्राप्त हो रहे रिलेशनशिप संबंधित प्रस्ताव को स्वीकार करते समय व्यक्ति की परख करना आवश्यक होगा।

हेल्थ : यूरिन संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

वृश्चिक – FOUR OF CUPS

मन में बार-बार आ रहे विचारों की तरफ ध्यान देना आपके लिए अत्यंत आवश्यक होगा। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले जो दुविधा वाली स्थिति है, उसके जरिए आपको अपने व्यक्तित्व के कमजोर पहलू को समझना होगा। कुछ लोग खुद होकर आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे। इस मदद को स्वीकार जरूर करें।

करियर : करियर संबंधी जो अवसर प्राप्त होने में वक्त लग रहा है, उसकी जिद छोड़ दें।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय लेते समय आपको इनसिक्योरिटी महसूस होगी, लेकिन इसकी वजह जानकर उसे दूर करने की कोशिश करें।

हेल्थ : अपच और उल्टी जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

धनु – ACE OF WANDS

निर्णय के परिणाम का सामना करने की आवश्यकता है। जो बातें अपने कठोर रूप से लोगों को कही हैं, उनका जवाब लोगों के द्वारा दिया जाएगा। अहंकार और गुस्से को छोड़ने की आवश्यकता है।

करियर : काम की जगह के लोगों के साथ संबंध सुधरते नजर आएंगे।

लव : पुराने मित्र से प्राप्त हुआ प्रस्ताव स्वीकार करें।

हेल्थ : स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

मकर – THE CHARIOT

यात्रा या पिकनिक संबंधित योजना बनाकर जीवन में थोड़ा बदलाव करने की कोशिश करें । एक जैसे वातावरण में रहने के कारण आपको निराशा हो सकती है। साथ में काम से संबंधित नयापन महसूस न होने से काम में रूचि कम होती हुई नजर आएगी।

करियर : नए क्लाइंट को जोड़ते समय पुराने क्लाइंट की नाराजगी न रहें, इस बात का ध्यान रहें।

लव : विभिन्न व्यक्तित्व के लोगों के बीच आकर्षण बढ़ सकता है।

हेल्थ : एंग्जाइटी की तकलीफ रात में अधिक हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 8

कुंभ – THE MOON

मित्र परिवार में से कोई व्यक्ति आपकी परिस्थिति को सुधारने के लिए पूरी तरह से कोशिश करता हुआ नजर आएगा, लेकिन आपकी नाराजगी उस व्यक्ति पर भी रहेगी। अपनी मानसिक अवस्था को सुधारने के लिए नकारात्मक विचार को दूर करने की कोशिश करनी होगी।

करियर : काम से संबंधित निर्णय लेते समय अनेक लोगों के साथ चर्चा करने की वजह से कन्फ्यूजन बढ़ सकता है।

लव : पार्टनर्स के बीच में तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप बढ़ता हुआ नजर आएगा।

हेल्थ : किडनी पर सूजन या किडनी संबंधित समस्या हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 1

मीन – THE HANGEDMAN

जीवन में जैसी परिस्थिति बनी है, उसमें स्थिरता प्राप्त करने की कोशिश करें। फिलहाल आपके लिए समय कठिन हो रहा है, इसलिए किसी भी प्रकार की रिस्क लेते हुए बड़े बदलाव करने की कोशिश न करें।

करियर : काम का विस्तार करने के लिए पैसों की आवश्यकता महसूस हो सकती है, फिलहाल विस्तार का विचार छोड़ दें।

लव : पार्टनर से प्राप्त हुई कमिटमेंट की वजह से आपको आनंद महसूस होगा।

हेल्थ : सिर में भारीपन जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर

Mesh Sankranti 2022 Surya Ka Rashi Parivartan (Planetary Positions) 2022 | Sun Transit In Aries Impact On Zodiac Signs | Mesh Sankranti History, Significance its Importance | सूर्य करेगा उच्च राशि में प्रवेश; करीब सात घंटे का पुण्य काल, इसमें किए गए स्नान-दान से मिलेगा अक्षय पुण्य

[ad_1] Hindi News Jeevan mantra Dharm Mesh Sankranti 2022 Surya Ka Rashi Parivartan (Planetary Positions) 2022 | Sun Transit In Aries Impact On Zodiac Signs

Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (13th April 2022), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को मिलेंगे तरक्की के मौके, मकर राशि वालों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा

[ad_1] Hindi News Jeevan mantra Jyotish Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (13th April 2022), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus,

12 April, Tuesday tarot rashifal in hindi, mangalwar ka rashifal, people of Gemini, Pisces horoscope in hindi, mangalwar ka rashifal | 12 अप्रैल को मिथुन राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें, मीन राशि के लोगों को परिवार की मदद मिलेगी

[ad_1] Hindi News Jeevan mantra Jyotish 12 April, Tuesday Tarot Rashifal In Hindi, Mangalwar Ka Rashifal, People Of Gemini, Pisces Horoscope In Hindi, Mangalwar Ka

Rahu-Ketu zodiac change, inflation and accidents are likely to increase, there will be chances of sudden changes in jobs and business of many people. | महंगाई और दुर्घटनाएं बढ़ने की आशंका है, कई लोगों की जॉब और बिजनेस में अचानक बदलाव के योग बनेंगे

[ad_1] Hindi News Jeevan mantra Jyotish Rahu Ketu Zodiac Change, Inflation And Accidents Are Likely To Increase, There Will Be Chances Of Sudden Changes In

Tuesday and Ekadashi on 12 April, worship of Lord Vishnu as well as Hanuman on ekadashi, ekadashi puja vidhi | मंगलवार और एकादशी का योग 12 अप्रैल को, विष्णु जी के साथ ही हनुमान जी की पूजा का शुभ योग

[ad_1] 16 घंटे पहले कॉपी लिंक मंगलवार, 12 अप्रैल को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है, इसे कामदा एकादशी कहते हैं। कामदा एकादशी

Monday, 11 april tarot rashifal, somwar ka rashifal, Leo rashifal, Libra horoscope, aaj ka rashifal | 11 अप्रैल को सिंह राशि के लोग आलोचनाओं से निराश न हों, तुला राशि के लोग गुस्से में निर्णय लेने से बचें

[ad_1] 6 घंटे पहले कॉपी लिंक सोमवार, 11 अप्रैल को मेष राशि के लोग किसी पर सोच-समझकर ही भरोसा करें। सिंह राशि के लोग आलोचनाओं