उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही (Virendra Singh Sirohi) का दिल्ली में सोमवार को निधन हो गया| सिरोही (74) लिवर की बीमारी के चलते नौ फरवरी को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे| उनका पार्थिव शरीर सोमवार को ही बुलंदशहर पहुंचेगा| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) वहां जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है| सीएम ने कहा, “बुलंदशहर सदर से विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं| उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है| प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें|”
बीजेपी विधायक सिरोही का अंतिम संस्कार बुलंदशहर में शाम तक किया जाएगा| पूर्व कैबिनेट मंत्री सिरोही प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे|